एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप हार के बाद शिखा ने कहा- 'फील्डिंग नहीं, हम हर डिपार्टमेंट में हुए फेल'

कल टीम इंडिया महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 85 रनों से हार गई. यहां टीम इंडिया की तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने कहा कि टीम ने हर मामले में गलती की जिससे हमें हार का सामना करना पड़ा.

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 85 रनों से हराकर 5वीं बार वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा कर लिया. इस दौरान भारतीय टीम हर मामले में ऑस्ट्रेलिया से पीछे रही. चाहे गेंदबाजी की बात करें या बल्लेबाजी या फिर फील्डिंग. महिला टीम कल किसी मामले में भी कमाल नहीं कर पाई. टीम की कप्तान ने भी पोस्ट मैच के बाद कहा कि हमसे कुछ गलतियां हुई जिसकी वजह से हमें हार मिली.

टीम की सबसे बेहतरीन ओपनर शेफाली वर्मा पूरे टूर्नामेंट में चलीं लेकिन फाइनल मुकाबले में वो 2 रन बनाकर आउट हो गई. ऐसे में टीम इंडिया पर और दबाव आ गया जिसे न तो मंधाना और न ही कप्तान हरमनप्रीत झेल पाई और पूरी टीम 99 रनों पर ऑल आउट हो गई. हार के बाद टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने कहा है कि उनकी टीम ने हर डिपार्टमेंट में गलती की जिससे उन्हें हार मिली.

शिखा ने कहा कि, ''टी-20 विश्व कप फाइनल में उनकी टीम केवल फील्डिंग में ही नहीं बल्कि हर विभाग में ऑस्ट्रेलिया से कमतर साबित हुई. हम नर्वस नहीं थे. एक बार मैदान पर उतरने के बाद सहज हो जाते हैं. मुझे नहीं लगता है कि मुझे नर्वसनेस महसूस हुआ."

उन्होंने कहा, "शुरुआत में ही अगर आप बल्लेबाजों को इस तरह मौके देंगे तो वे इसका इस्तेमाल करके आप पर दबाव बनाएंगे ही. इसका हमें खामियाजा भुगतना पड़ा. हमें केवल फील्डिंग में ही बल्कि तीनों ही विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था."

इस बीच, स्मृमि मंधाना ने कहा कि फाइनल में हार के बावजूद शेफाली वर्मा को अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए. मंधाना ने कहा, "जब हम पदक हासिल कर रहे थे तब मैं और शेफाली एक साथ खड़े थे. वह रो रही थी. मैंने उसे कहा कि उन्हें अपने प्रदर्शन पर गर्व करना चाहिए. 16 साल की उम्र में जब मैं अपना पहला विश्व कप खेली थी तब मैं शेफाली की तुलना में 20 प्रतिशत गेंद को भी हिट नहीं कर पाती थी."

मंधाना ने कहा, "वह जिस तरह से आउट हुई, उससे वह बहुत निराश थी. वह अभी भी सोच रही है कि वह कैसे बेहतर हो सकती है. मैं केवल यही कह सकती हूं कि उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget