एक्सप्लोरर

Viral Video: कोरोना वायरस को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़के लिवरपूल मैनेजर, दिया दिलचस्प जवाब

जर्गेन क्लोप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इतनी गंभीर बात के लिए एक फुटबॉल मैनेजर की राय महत्वपूर्ण है.कोरोना वायरस (Covid-19) अब तक 80 से अधिक देशों में पैर पसार चुका है.

इंग्लिश प्रीमियर लीग की लिवरपूल टीम के मैनेजर जर्गेन क्लोप कोरोना वायरस को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि COVID-19 के बारे में उन्हीं लोगों को बोलना चाहिए जिन्हें इसके बारे में पर्याप्त जानकारी हो. क्लोप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जर्गेन क्लोप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इतनी गंभीर बात के लिए एक फुटबॉल मैनेजर की राय महत्वपूर्ण है. फेमस लोग क्या कहते हैं इससे फर्क नहीं पड़ता. जिन लोगों को इस विषय के बारे में ज्ञान है उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि इसे लेकर क्या करना है.

क्लोप ने कहा, ''मैं राजनीति और कोरोना वायरस को नहीं समझता. फिर मुझसे ये सवाल क्यों? मैं एक बेसबॉल कैप पहनता हूं. मुझे हर किसी की तरह चिंता है. मैं भी इसी ग्रह पर रहता हूं और मैं चाहता हूं कि यह सुरक्षित और स्वस्थ रहे, मैं हर किसी को शुभकामनाएं देता हूं. लेकिन कोरोना वायरस पर मेरी राय महत्वपूर्ण नहीं है.''

बता दें कि कोरोना वायरस (Covid-19) अब तक 80 से अधिक देशों में पैर पसार चुका है. इसकी वजह दुनियाभर में अबतक तीन हजार से ज्यादा लोगा जान गंवा चुके हैं और 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं.

क्या है कोरोना वायरस

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक तेजी से फैल रहे इस वायरस का संबंध सी-फूड से है. कोरोना वायरस से से लोग बीमार हो रहे हैं क्योंकि विषाणुओं का एक समूह है जो शरीर को सीधा इफेक्ट कर रहा है. यह वायरस ऊंट, बिल्ली तथा चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी फैल रहा है.

क्या हैं इसके लक्षण

कोरोनावायरस के लक्षण की बात की जाए तो सबसे पहले बुख़ार होता है. इसके बाद सूखी खांसी होती है और फिर एक हफ़्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है. हालांकि ऐसी स्थिति में यह कह पाना सही नहीं होगा कि आपको कोरोना वायरस है. ज़ुकाम और फ्लू में भी ऐसी स्थिति उत्तपन्न होती है इसलिए अगर ये लक्षण हैं तो आपको तुरंत जांच करवाना चाहिए.

कैसे करें बचाव

हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार धोएं. खांसते वक्त टिशू का इस्तेमाल करें. टिशू न होने की हालात में खांसते वक्त बाजू का इस्तेमाल करें. बिना हाथ धोए आंख, नाक या मुंह को न छूएं. हालांकि, इन लक्षणों का मतलब ये नहीं है कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण है. कुछ और वायरस में भी इसी तरह के लक्षण पाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें-

Detail: यस बैंक पर आरबीआई के फैसले के बाद आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब

दिल्ली में बेमौसम बारिश से बढ़ी ठिठुरन, नोएडा-गाजियाबाद में भी तेज हवा के साथ बूंदाबूंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
EXCLUSIVE: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget