एक्सप्लोरर

CoA ने किया चुनाव करवाने का एलान, BCCI के अधिकारी फैसले से हैरान

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इसका मतलब है कि 2018 में चुनाव कराने वाली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को दोबारा चुनाव कराने होंगे.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चुनावों के लिए 22 अक्टूबर की तारीख का ऐलान किया है. वहीं, राज्य संघों को 14 सितंबर को अपने चुनाव निपटाना को कहा है. सीओए के इस फैसले से हालांकि बोर्ड के कई अधिकारी हैरान हैं.

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इसका मतलब है कि 2018 में चुनाव कराने वाली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को दोबारा चुनाव कराने होंगे. इसका मतलब है कि डीडीसीए के जिन अधिकारियों का अभी कार्यकाल भी खत्म नहीं हुआ है वह उससे पहले ही अपना पद छोड़ देंगे.

अधिकारी ने कहा, "इसमें सबसे मजाकिया बात यह है कि अगर किसी को लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मुताबिक नियुक्त किया गया है और उसका कार्यकाल दो साल का है तो उसे कैसे ऑफिस से हटाया जा सकता है."

अधिकारी ने कहा, "अगर किसी राज्य संघ के चुनाव नहीं हुए हैं तो यह बात मायने रखती है. लेकिन आप वहां चुनाव कैसे करा सकते हैं जहां चुनाव का समय ही नहीं है? विनोद राय को लग रहा है कि वह कानून से बड़े हैं. मेरा कहना है कि बीसीसीआई के चुनाव अलग हैं, उनके पास यह तय करने का हक नहीं है कि राज्य संघों के चुनाव कब होंगे."

राय ने राष्ट्रीय राजधानी में हुई बैठक के बाद कहा कि बीसीसीआई के चुनाव 22 अक्टूबर को होंगे और एमिकस क्यूरी से चर्चा के बाद यह भी तय किया गया है कि राज्य संघों की सर्वोच्च परिषद में नौ की बजाए अब 19 सदस्य होंगे. राज्य संघ के एक अधिकारी ने हालांकि चुनावों की घोषणा की प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

अधिकारी ने कहा, "क्या है संदेहास्पद नहीं है कि किस तरह उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की छुट्टियां शुरू होने का इंतजार किया और फिर चुनावों की तारीखों का ऐलान किया, वह इस बात को अच्छे से जानते थे कि एमिकस क्यूरी और राज्य संघों के बीच कुछ मुद्दे उलझे पड़े हैं जिन्हें सुलझाना बाकी है इसलिए उन्होंने यह मौका चुना कि उन राज्य संघों को ही बेदखल कर दिया जाए जिनके कुछ लोगों को सीओए पसंद नहीं करती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget