रोहित शर्मा ने की पोलार्ड की तारीफ, कहा- वे चतुर खिलाड़ी हैं, उनकी हर चाल जानता हूं
कप्तान कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में वेस्टइंडीज की टीम के खेल में बदलाव आया है.क्योंकि पोलार्ड एक चालाक खिलाड़ी हैं.

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज की टीम की कमान कीरोन पोलार्ड के हाथ में आने के बाद टीम के खेल में सुधार हुआ है. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इसे चुनौती मान रहे हैं. रोहित ने तीसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पोलार्ड की कप्तानी को लेकर कहा कि कप्तान के तौर पर वह अपनी टीम से काफी उम्मीद करते हैं. उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम को एक अलग तरह की टीम के तौर देख रहे हैं.
रोहित ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. पोलार्ड को रोहित ने एक चतुर खिलाड़ी भी बताया. रोहित का कहना था कि इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस में लंबे समय से उनके साथी खिलाड़ी रहे कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में सीमित ओवरों में वेस्टइंडीज की टीम में सकारात्मक बदलाव आया है.
पोलार्ड की तारीफ करते हुए रोहित ने उन्हें समझदार खिलाड़ी बताया जो खेल के मैदान में बड़ी ही चतुराई से रणनीति बनाते हैं. लेकिन उनके साथ खेलने के कारण मुझे अच्छी तरह पता है कि पोलार्ड कैसे सोचते हैं. भारत ने श्रृंखला का पहला मैच जीता था लेकिन दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने मेजबान टीम को आसानी से हरा दिया था.
























