एक्सप्लोरर

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हॉकी एशिया कप को लेकर किया बड़ा दावा, जानिए क्या कहा

हरमनप्रीत सिंह ने पत्रकारों से कहा कि हमारी तैयारी शानदार रही है. पिछले डेढ़ महीने से हम कैंप में भी थे. हमारा टूर भी था. उम्मीद है कि पहले मैच में उतकर अच्छा परफॉर्म करेंगे.

बिहार का राजगीर हीरो एशिया कप 2025 के आयोजन को तैयार है. खेल मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को ट्रॉफी का अनारण कर चुके हैं. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह काफी उत्सुक हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी.

हरमनप्रीत सिंह ने पत्रकारों से कहा, "हमारी तैयारी शानदार रही है. पिछले डेढ़ महीने से हम कैंप में भी थे. हमारा टूर भी था. उम्मीद है कि पहले मैच में उतकर अच्छा परफॉर्म करेंगे. हॉकी में दोनों 'डी' महत्वपूर्ण हैं. आपको जो भी चांस मिल रहे हैं, उस पर अच्छा खेलना होगा."

कप्तान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई टूर पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया. 24 खिलाड़ियों की टीम थी, सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया."

12वां हॉकी एशिया कप पाकिस्तान के बिना खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान ने कहा, "अगर एशिया कप में पाकिस्तान की टीम खेलती, तो फैंस का मनोरंजन होता. भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान फैंस की भावनाएं जुड़ी रहती हैं. किसी वजह से पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही, लेकिन भविष्य में कभी न कभी तो हम उनके खिलाफ खेलेंगे ही."

बिहार पहली बार पुरुष हॉकी एशिया कप की मेजबानी करने जा रहा है. हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद है कि उनकी टीम को यहां फैंस से काफी प्यार मिलेगा. उन्होंने कहा, "महिलाएं भी बिहार में हॉकी मुकाबले खेलकर गई हैं. उनके खेल को काफी सराहा गया. भारी संख्या में लोग उनका मुकाबला देखने आए. उम्मीद करता हूं कि पुरुष एशिया कप में भी ऐसा ही प्यार देखने को मिलेगा."

एशिया कप में भारतीय टीम, चीन के खिलाफ 29 अगस्त से अपना अभियान शुरू करेगी. इसके बाद 31 अगस्त को जापान के खिलाफ मुकाबला होगा. एक सितंबर को भारतीय टीम कजाकिस्तान से भिड़ेगी.

भारत को जापान, कजाकिस्तान और चीन के साथ पूल-ए में रखा गया है, जबकि साउथ कोरिया, बांग्लादेश, मलेशिया और चीनी ताइपे पूल-बी में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget