एक्सप्लोरर

आईपीएल साल 2008 के ओपनिंग गेम में खेली गई 158 रनों की पारी ने मेरी जिंदगी बदल दी: मैक्कलम

मैक्कलम ने कहा कि सौरभ गांगुली ने ने कहा था कि, तुम्हारी जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली है. मुझे नहीं पता था कि उनका मतलब क्या है, लेकिन अगर आगे देखकर कहूं तो मैं उनसे 100 फीसदी सहमत हूं.

नई दिल्ली: आईपीएल 2008 की जब शुरूआत हुई थी तो न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम ने टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में ही ऐसी पारी खेली जिसे आज तक कोई भी फैन भुला नहीं पाता. ये मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. कोलकाता नाइट राइडर्स का ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा था. मैक्कलम ने 73 गेंदों पर 158 रनों की पारी खेली थी. इस पारी के बाद मैक्कलम की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. मैक्कलम ने केकेआर डॉट इन से कहा, "मुझे सभी प्रतिक्रियाएं अच्छे से याद नहीं हैं, लेकिन मुझे याद है कि गांगुली ने उस रात क्या कहा था." मैक्कलम ने बताया, "दादा ने कहा था कि तुम्हारी जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली है. मुझे नहीं पता था कि उनका मतलब क्या है, लेकिन अगर आगे देखकर कहूं तो मैं उनसे 100 फीसदी सहमत हूं. शाहरुख खान ने कहा था कि तुम हमेशा नाइट राइडर्स के साथ रहोगे." पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "मैं नाइट राइडर्स के साथ था और फिर मैं रिलीज कर दिया गया. लेकिन हमने सब कुछ अच्छे से खत्म किया था." मैक्कमल की नाइट राइडर्स में वापसी हुई है और वो इस सीजन कोच बनकर लौटे हैं. बता दें कि इस खिलाड़ी के जरिए खेली गई ये बेहतरीन पारी अभी भी आईपीएल में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. उनसे आगे क्रिस गेल हैं जिन्होंने 175 रनों की पारी खेली थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget