एक्सप्लोरर

एबी डिविलियर्स के रिटायरमेंट पर अनुष्का शर्मा का इमोशनल मैसेज, बॉलीवुड के इन स्टार्स ने भी दी शुभकामनाएं

"यह प्रीटोरिया में हाई परफॉमेंस क्रिकेट सेंटर है. 14 सीजन पहले एक नवर्स युवा खिलाड़ी के तौर पर मैंने दक्षिण अफ्रीकी टीम में कदम रखा था. आज उसी जगह से मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मैंने तुरंत प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला ले लिया है."

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने बुधवार को पूरी दुनिया को उस समय झटका दिया जब उन्होंने ये ऐलान किया कि वो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले रहे हैं. आपको बता दें कि एबी डिविलियर्स ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए दी. 34 साल के बल्लेबाज ने कहा कि, "यह प्रीटोरिया में हाई परफॉमेंस क्रिकेट सेंटर है. 14 सीजन पहले एक नवर्स युवा खिलाड़ी के तौर पर मैंने दक्षिण अफ्रीकी टीम में कदम रखा था. आज उसी जगह से मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मैंने तुरंत प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला ले लिया है."

पूर्व कप्तान ने कहा, "114 टेस्ट मैच, 228 वनडे और 78 टी-20 खेलने के बाद यह समय है कि दूसरों को मौका मिले. ईमानदारी से कहूं तो मैं थक चुका हूं. यह मुश्किल फैसला था. मैंने इसके बारे में काफी कुछ सोचा. हमने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार सीरीज जीतीं और अब मुझे लगता है कि यह संन्यास लेने का सही समय है."

एबी डिविलियर्स के अचानक संन्यास लेने से सब चौंक गए हैं तो वहीं सेलेब्स भी हैरान हो गए और सभी ने ट्विटर और सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिए डिविलियर्स को शानदार फेयरवेल दिया.

अनुष्का शर्मा ने डिविलियर्स के लिखा ये इमोशनल मैसेज

इसमें सबसे आगे थीं बॉलीवुड स्टार और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा जिन्होंने डिविलियर्स के लिए एक इमोशनल ट्वीट लिखते हुए कहा कि, जिंदगी में हम जो भी करते हैं उसका दूसरों के जीवन पर जो सकारात्मक असर होता है, वो उन चीजों से कहीं ज्यादा मायने रखता है, जो हम खुद को खुश रखने के लिए करते हैं. आपने दोनों पहलुओं को हमेशा शालीनता और ईमानदारी के साथ काफी अच्छे से मैनेज किया. आपको और डेनियल को खुशहाल और समृद्ध जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.

वहीं एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी अपने ही अंदाज में डिविलियर्स को ऑल द बेस्ट कहा, सोफी ने लिखा, आप एक क्लास बल्लेबाज और लेजेंड हैं. आईपीएल में लिए गए वो शानदार कैच से ऐसा लगता है मानों आपने अभी खेलना शुरू किया हो. हमारे मनोरंजन के लिए आपका बहुत शुक्रिया. आपको ढेर सारा प्यार और रिस्पेक्ट.

वहीं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी डिविलियर्स को फेयरवेल दिया. अर्जुन ने लिखा, एबी डिविलियर्स आपको ढेर सारी बधाइयां. आपका क्रिकेट करियर कितना असाधारण और सम्मानजनक रहा. आपके खेल के बारे में आगे आने वाले कई सालों तक बात की जाएगी. आने वाले भविष्य के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.

एक्टर हिमांश कोहली ने लिखा कि, डिविलियर्स को खेलता हुआ देखना सुख जैसा था. वो दुनिया के एक बेहतरीन बल्लेबाज थे. हम उनकी मौजूदगी को मिस करेंगे. रिटायरमेंट की बाद की जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं

राहुल बोस ने ट्वीट करते हुए लिखा, एकबार सुनील गावसकर ने कहा था, 'रिटायर तब हो जाओ, जब लोग पूछें क्यों, तब नहीं जब वे कहें क्यों नहीं? इसके बाद भी एबी डिविलियर्स का रिटायरमेंट काफी जल्दी है. स्पोर्ट्स साइंस के मुताबिक आज के दौर में नंबर्स वाली उम्र मायने नहीं रखती, सबकुछ परफॉर्मेंस एज होती है. उसके मुताबिक एबीडी अब भी अपने 20s में हैं, क्या टैलेंट है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget