एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: क्रोएशिया को राहत, निलंबन से बचे डिफेंडर विदा

विदा ने मेजबान रूस के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में 'ग्लोरी टू यूक्रेन एंड बर्न बेलग्रेड' का नारा लगाया था जिसका वीडियो काफी वायरल हो गया था. इस वजह से उन पर निलंबन की तलवार लटक रही थी.

फीफा वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खिताबी जंग लड़ी जानी है. फाइनल मुकाबले से ठीक पहले क्रोएशिया को एक बड़ी राहत मिली है. फीफा की अनुशासनात्मक समिति ने क्रोएशिया के डिफेंडर डोमागोज विदा को विवादित बयान देने के बाद उनपर किसी तरह का निलंबन नहीं लगाया है और सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया.

विदा ने मेजबान रूस के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में 'ग्लोरी टू यूक्रेन एंड बर्न बेलग्रेड' का नारा लगाया था जिसका वीडियो काफी वायरल हो गया था. इस वजह से उन पर निलंबन की तलवार लटक रही थी.

फीफा ने हालांकि फाइनल मैच से पहले की गई जांच में उन्हें निलंबित नहीं किया है और सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया है. इस वीडियो में विदा के साथ उनकी टीम के सहायक कोच ओग्देन वुकोजेविक भी दिखाई दे रहे थे जो कह रहे थे, "यह कीव और यूक्रेन की जीत है."

वीडियो के इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद विदा ने संवददाता सम्मेलन में कहा था कि उन्होंने यह बातें किसी राजनीति से प्रेरित हो कर नहीं कहीं थी. उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ मजाक था. वीडियो फुटेज जारी होने के बाद फीफा ने इस पर जांच शुरू की और विदा को निलंबन के बजाए चेतावनी देकर छोड़ दिया.

फीफा ने एक बयान में कहा है, "क्रोएशियाई खिलाड़ी विदा द्वारा मीडिया में जारी एक गए बयान का दूसरा वीडियो देखने के बाद फीफा की अनुशासन समिति के चेयरमैन ने कहा कि खिलाड़ी की माफी जांच शुरू होने के बाद आई है और इस वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी." विदा ने कहा था कि उनसे गलती हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले एक और बड़ा ट्रेड, इन 2 खिलाड़ियों की बदली टीम
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले एक और बड़ा ट्रेड, इन 2 खिलाड़ियों की बदली टीम
W, W, W, W, W... डबल हैट्रिक, एक ओवर में 5 विकेट, अफ्रीकी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
W, W, W, W, W... डबल हैट्रिक, एक ओवर में 5 विकेट, अफ्रीकी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस संग खेला क्रिकेट, बेहद खास है वजह
सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस संग खेला क्रिकेट, बेहद खास है वजह
आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget