एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका के 286 रनों के बाद गेंदबाज़ों से नाखुश दिखे भुवनेश्वर

भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने स्वीकार किया कि मेहमान टीम के गेंदबाजों ने 30 रन ज्यादा दे दिये जिससे दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 286 रन तक पहुंच गई. मेजबान टीम का एक समय स्कोर तीन विकेट पर 12 रन था.

केपटाउन: भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने स्वीकार किया कि मेहमान टीम के गेंदबाजों ने 30 रन ज्यादा दे दिये जिससे दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 286 रन तक पहुंच गई. मेजबान टीम का एक समय स्कोर तीन विकेट पर 12 रन था. भुवनेश्वर ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘हां हमने दक्षिण अफ्रीका को कुछ रन अतिरिक्त दे दिये. मुझे लगता है कि उन्होंने 25 .30 रन अतिरिक्त बना लिये.’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर घंटे के खेल में ऐसे 2-3 ओवर थे जहां हमने आसानी से बाउंड्री गंवाईं. इस मामले में हम सुधार कर सकते हैं. 73.1 ओवर की समाप्ती पर ऑल-आउट होने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने खराब बल्लेबाज़ी के बावजूद पूरी पारी में 3.90 के औसत से रन बनाए. जिसकी वजह से मेज़बानव टीम ने 25-30 रन अतिरिक्त बना लिए. हालांकि गेंदबाज़ों पर निशाना साधने के बाद भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर थोड़ी संतुष्टी जताते हुए कहा, 'पहली पारी में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान भी ये हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ था, हम लगातार उनके(दक्षिण अफ्रीका) रन-रेट को कम करने की बात कर रहे थे क्योंकि टेस्ट क्रिकेट के लिहाज़ से ये बहुत ज्यादा था. रन-रे के मामले में हमें दूसरी पारी में सुधार की ज़रूरत है, इसके अलावा हमने शानदार गेंदबाज़ी की हम सही लाइन और लैंग्थ से गेंदबाज़ी की.' भुवनेश्वर कुमार ने पहली पारी में 87 रन देकर कुल 4 विकेट चटकाए. वो शिखर धवन की मिस फील्डिंग से पांचवा विकेट लेने से चूक गए. लेकिन उन्होंने इसपर निराशा ज़ाहिर नहीं की. भुवनेश्वर कुमार की आग उगलती गेंदबाज़ी से एक वक्त पर ऐसा लगने लगा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम जल्द ही ऑल-आउट हो जाएगी. लेकिन विरोधी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स और फाफ डूप्लेसी ने तेज़ तर्रार पारियां खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. इन दोनों की अर्धशतकीय पारियों की मदद से साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 286 रन बनाए. जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम इंडिया की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और भारत ने अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए. पहले मुरली विजय, उसके बाद शिखर धवन और दिन का खेल खत्म होते-होते कप्तान विराट कोहली भी खराब शॉट खेलकर शिकार बन गए. दिन की समाप्ती पर भारत 28 रन बनाकर 3 विकेट गंवाकर खेल रहा है. मुकाबला किस ओर करवट लेगा इसका निर्णय आज के मैच से होना तय लगता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget