एक्सप्लोरर

सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के दौरान सट्टेबाज ने एक खिलाड़ी से संपर्क किया- सौरव गांगुली

बैंगलोर पुलिस ने पहले ही कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और फ्रेंचाइजी को नोटिस जारी कर दिया है जो 2019 सत्र में केपीएल का हिस्सा थे. गांगुली ने बीसीसीआई की एजीएम के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, इसकी रिपोर्ट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) ने की है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पुष्टि की है कि सट्टेबाज ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी से संपर्क किया था और वे कर्नाटक प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग के आरोपों को भी देख रहे हैं. गांगुली ने बीसीसीआई की एजीएम के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, इसकी रिपोर्ट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) ने की है. उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में बताया गया लेकिन मैं उसका नाम नहीं जानता.

गांगुली ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि खिलाड़ी सट्टेबाज से की गयी पेशकश के बाद क्या करते हैं. उन्होंने कहा, ''पेशकश किया जाना समस्या नहीं है, यह गलत नहीं है. गलत यह है कि जब पेशकश होती है तो उसके बाद क्या होता है.'' गांगुली से जब तमिलनाडु प्रीमियर लीग और कर्नाटक प्रीमियर लीग में फिक्सिंग प्रकरण के बारे में पूछा गया तब उन्होंने यह खुलासा किया. कुछ खिलाड़ी जैसे भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिमन्यु मिथुन भी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. केपीएल स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में उनकी जांच चल रही है.

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, ''बोर्ड के लिये टूर्नामेंट को रोकना बहुत मुश्किल है क्योंकि किसी ने पेशकश की है'' लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि ''कुछ राज्यों में यह अगले स्तर तक पहुंच चुकी है. हमने टीएनपीएल और केपीएल में इसका सामना किया. हमने संबंधित राज्यों से भी बात की. केपीएल अभी रूकी हुई है, जब तक कि उसे मंजूरी नहीं मिल जाती.''

शनिवार को हरियाणा के खिलाफ मुश्ताक अली सेमीफाइनल में कर्नाटक के लिए हैट्रिक सहित एक ओवर में 5 विकेट लेने वाले अभिमन्यु मिथुन केपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में जांच के घेरे में हैं. बेल्लारी टस्कर्स के सीएम गौतम और अबरार काज़ी को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत गिरफ्तार किया गया और सटोरियों से पैसे लेने के आरोप में पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

बैंगलोर पुलिस ने पहले ही कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और फ्रेंचाइजी को नोटिस जारी कर दिया है जो 2019 सत्र में केपीएल का हिस्सा थे. नोटिस में 18 सवालों का एक सेट है और पुलिस ने सभी केएससीए और फ्रेंचाइजी को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें-

सौरभ गांगुली ने दिए संकेत, अब एमएसके प्रसाद नहीं करेंगे टीम का चयन, कहा- कार्यकाल खत्म हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget