एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज़ के दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- टी-20 विश्व कप न होने पर BCCI को इस साल IPL कराने का अधिकार

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ माइकल होल्डिंग का मानना है कि अगर टी-20 विश्व कप स्थगित होता है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास इस साल के अंत में IPL आयोजित कराने का पूरा अधिकार है.

वेस्टइंडीज़ के पूर्व महान तेज़ गेंदबाज़ माइकल होल्डिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर बड़ा बयान दिया है. होल्डिंग का मानना है कि अगर इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित होता है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन इस साल में करने का पूरा अधिकार है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित किया जा सकता है. वहीं कहा जा रहा है कि BCCI इस दौरान IPL आयोजित कराने पर काम कर सकता है.

'टी-20 विश्व कप न होने पर BCCI को IPL कराने का अधिकार'

माइकल होल्डिंग ने इंस्टाग्राम पर निखिल नाज से बातचीत में कहा, ''मुझे नहीं लगता कि आईसीसी टी20 विश्व कप में इसलिए देरी करेगा कि आईपीएल का आयोजन हो सके. यह ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कानून है, जहां वे किसी निश्चित तारीख से पहले किसी को भी देश में आने की अनुमति नहीं देंगे.''

उन्होंने आगे कहा, "अगर टी20 विश्व कप का आयोजन तय समय पर नहीं होता है तो फिर BCCI के पास IPL को आयोजित कराने का पूरा अधिकार है."

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप को स्थगित करने का फैसला 10 जून को हो सकता है. सूत्रों की मानें तो आईसीसी की पिछली मीटिंग में टी20 विश्व कप को कराने के लिए तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई थी. लेकिन इस पर सहमित नहीं हुई थी कि टूर्नामेंट को आगे बढ़ाया जाए या फिर 2021 तक इसे टाल दिया जाए.

IPL न होने पर BCCI को होगा 4 हज़ार करोड़ रुपये का नुकसान

बता दें कि यदि इस साल के अंत तक IPL 2020 का आयोजन नहीं होता है तो फिर BCCI को करीब 4 हज़ार करोड़ रुपये का नुकसान होगा. ऐसे में उम्मीद है कि आईसीसी विश्व कप की जगह दुनिया की इस सबसे बड़ी टी20 लीग को वरीयता दे सकती है.

29 मार्च से होना था IPL

उल्लेखनीय है कि IPL 2020 का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए इसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है. हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि BCCI सितंबर के अंत में इस लीग का आयोजन कराने पर विचार कर रहा है. इसके साथ ही इस लीग के विदेश में होने की भी बातें चल रही हैं.

सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने पर इस गेंदबाज़ को मिली थी जान से मारने की धमकी, खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs GT Final Weather: IPL फाइनल में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम; क्या है रिजर्व डे का नियम?
RCB vs GT फाइनल में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम; क्या है रिजर्व डे का नियम?
RCB vs GT Head to Head: IPL फाइनल से पहले जानिए बेंगलुरु और गुजरात की राइवलरी, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
IPL Final से पहले जानिए RCB और GT की राइवलरी, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
RCB vs GT Final से पहले होगी कैलाश खेर की परफॉरमेंस, ड्रोन से आसमान में दिखेगा त्रिशूल का खूबसूरत नजारा
RCB vs GT Final से पहले होगी कैलाश खेर की परफॉरमेंस, ड्रोन से आसमान में दिखेगा त्रिशूल का खूबसूरत नजारा
Champions League: PSG के चैंपियन बनने पर पेरिस में हिंसा, फैंस ने शहर में कई जगह लगाई आग; वीडियो वायरल
PSG के चैंपियन बनने पर पेरिस में हिंसा, फैंस ने शहर में कई जगह लगाई आग; वीडियो वायरल

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi
South Stars को भगवान जैसा दर्जा क्यों देते हैं Fans? Janhvi Kapoor ने बताई वजह
Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora
Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhishek Banerjee Attack: पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
Insurance Scams: बीमा में फंसी रकम दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, खुद को कैसे बचाएं, जानें टिप्स
बीमा में फंसी रकम दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, खुद को कैसे बचाएं, जानें टिप्स
Embed widget