एक्सप्लोरर

U-19 World Cup: पांचवीं बार विश्व चैंपियन बनने उतरेगा भारत, बांग्लादेश से है मुकाबला

U-19 World Cup: प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें अपने पांचवें खिताब पर होंगी.बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन अर्धशतक और एक शतक जमाया है.

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है. आज दोपहर डेढ़ बजे से मैच शुरू होगा. चार बार की विश्व विजेता टीम इंडिया लगातार तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी. बांग्लादेश पहली बार फाइनल में पहुंचा है. प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें अपने पांचवें खिताब पर होंगी. भारत ने अभी तक अपने सभी मैचों में एकतरफा खेल दिखाया है, लेकिन फाइनल में उसका सामना जिस टीम से है, वह उलटफेर करने में माहिर है. बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर पहली बार इस विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है. इसलिए भारत इस टीम को हल्के में नहीं ले सकता.

भारतीय अंडर-19 टीम ने अभी तक जिस तरह का खेल दिखाया है, उससे साफ पता चलता है कि वह खेल के हर विभाग में उच्च दर्जे की टीम है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन अर्धशतक और एक शतक जमाया है. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अभी तक 156 की औसत से 312 रन बनाए हैं. सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया गया जायसवाल का शतक टीम को फाइनल में लेकर आया है.

गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई और अथर्व अंकोलेकर ने लगातार अच्छा किया है. इनमें कार्तिक की गेंदबाजी भारत के लिए सबसे बड़ी राहत की बात रही है. बांग्लादेश आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में आई थी और फाइनल में भी इसी तरह खेलेगी. विश्व कप से पहले उसके कप्तान अकबर अली ने कहा था कि उनकी टीम विश्व विजेता बन सकती है और वह अब ऐसा करने से सिर्फ एक कदम दूर है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी मजबूत पक्ष बनकर उभरी थी. महामुदुल हसन जॉय ने शतक जमा टीम को फाइनल में पहुंचाया था. टीम भारत जैसी मजबूत टीम के सामने किस तरह से खेलती है और क्या अपना पहला विश्व कप जीत पाती है यह आज विलोमोरे पार्क पर होने वाले खिताबी मुकाबले में ही पता चलेगा.

टीमें (संभावित) :

भारत: प्रियम गर्ग (कप्तान), कार्तिक त्यागी, यशस्वी जायसवाल, विद्याधर पाटील, तिलक वर्मा, शुभांग हेगड़े, दिव्यांश सक्सेना, रवि बिश्नोई, शास्वत रावत, ध्रूव जुरेल, सिद्देश वीर, आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, सुशांत मिश्रा, कुमार कुशाग्र.

बांग्लादेश: अकबर अली (कप्तान), तौहित हृदॉय, शेरीफुल इस्लाम, तंजीद हसन, मृत्युंजय चौधरी, राकिबुल हसन, शहादत हुसैन, शमीम हुसैन, अभिषेक दास, महामुदुल हसन जॉय, प्रांतिक नवरोसे नबील, परवेज हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शाहीन आलम, हसन मुराद.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget