एक्सप्लोरर

Australian Open 2022: 'ऑस्ट्रेलियन ओपन' में Ashleigh Barty ने जीता 'महिला एकल' का खिताब, फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी को हराया

Ash Barty won Australian Open: फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया. आखिर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया.

Australian Open News: ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty) ने 'ऑस्ट्रेलियन ओपन' के महिला एकल फाइनल में अमेरिका की डेनियल कोलिन्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. शनिवार को खेला गया फाइनल बेहद रोमांचक रहा. दोनों ही खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली. आखिर में बार्टी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. बार्टी की इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं के लिए उनके घरेलू ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 44 साल का सूखा खत्म हो गया. 

एश्ले बार्टी ने दूसरे सेट में 5-1 से पिछड़ने के बाद अमेरिकी खिलाड़ी डेनियल कोलिन्स के खिलाफ शानदार वापसी की और 6-3, 7-6 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. बार्टी 1980 में वेंडी टर्नबुल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला थीं और अब 1978 में क्रिस ओ'नील के बाद पहली ऑस्ट्रेलियाई चैंपियन बन गई हैं. 25 वर्षीय बार्टी के नाम अब तीन प्रमुख खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है. वे पिछले साल विंबलडन और 2019 में फ्रेंच ओपन में जीत दर्ज कर तहलका मचा चुकी हैं. 

कौन हैं एश बार्टी?

एश बार्टी का पूरा नाम एशले बार्टी है, लेकिन उन्हें निकनेम के नाम से दुनियाभर में जाना जाता है. एश बार्टी एक ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर टेनिस खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर हैं. वह महिला टेनिस संघ (WTA) द्वारा एकल में दुनिया में नंबर 1 स्थान पर हैं. उनके नाम कई खिताब हैं. बार्टी तीन बार के ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन हैं और मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन हैं. वह ग्रैंड स्लैम डबल्स चैंपियन का खिताब भी जीत चुकी हैं. बार्टी टेनिस ऑस्ट्रेलिया के लिए राष्ट्रीय स्वदेशी टेनिस राजदूत के रूप में भी कार्य करती हैं. 

यह भी पढ़ेंः

Under-19 World Cup: 'बेबी एबी' के नाम से फेमस हो रहा यह दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज, IPL की इस टीम में होना चाहता है शरीक

Gujarat Giants vs Dabang Delhi Dream 11 Tips: इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार, ड्रीम-11 कैप्टन के लिए यह खिलाड़ी है परफेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? ENG के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
क्या वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? ENG के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
IND vs ENG 3rd T20I मोबाइल-टीवी पर कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 3rd T20I मोबाइल-टीवी पर कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए फुल डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप में सट्टेबाजों की फेवरेट टीमें कौन सी? किस टीम पर मिल रहा कितना पैसा? जानें सभी का हाल
FIFA वर्ल्ड कप में सट्टेबाजों की फेवरेट टीमें कौन सी? किस टीम पर मिल रहा कितना पैसा?
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget