एक्सप्लोरर

Australian Open 2021: ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे सेरेना, फेडरर और जोकोविच

आठ बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन सेरेना के पास टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने और मारग्रेट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा.

मेलबर्न: टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम-ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की पुष्टि की है. इन दोनों दिग्गजों के अलावा विश्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्लेगट बार्टी और आठ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी आठ से 21 फरवरी तक होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम में खेलेंगे.

फेडरर का ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेना तय नहीं लग रहा था क्योंकि घुटनों की दो राउंड की सर्जरी के बाद फिट होने के लिए उन्हें समय चाहिए था. लेकिन स्विटजरलैंड के खिलाड़ी ने दुबई में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वो उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो मेलबर्न पार्क आएंगे.

आठ बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन सेरेना के पास टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने और मारग्रेट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा.

टूर्नामेंट डायरेक्टर ने क्रैग टिले ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "इस बार का ऑस्ट्रेलियन ओपन पिछली बार से अलग होगा. हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है. हमारे पास इस टूर्नामेंट को सुरक्षित माहौल में कराने का अवसर है. खिलाड़ियों ने इस साल दर्शकों को बहुत मिस किया है."

उन्होंने कहा, " इस बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए कई शानदार कहानियां हैं. कई खिलाड़ी चोट या फिर निजी कारणों से दूर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं. सेरेना इस बार अपने आठवें ऑस्ट्रेलियन खिताब के लिए भिड़ेंगी. मेलबर्न पार्क में उनका रिकॉर्ड शानदार है. वहीं, जोकोविच अपने नौवें ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब के लिए खेलेंगे. आस्ट्रेलिया की नंबर-1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी भी ग्रैंड स्लैम में वापसी कर रही हैं. फेडरर भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं."

पुरुष एकल वर्ग में जोकोविच के अलावा वर्ल्ड नंबर-2 राफेल नडाल, डोमिनीक थिएम, डेनिल मेदवेदेव, स्टीफानोस सितसिपास, एलेजक्जेंडर ज्वेरेव, आंद्रे रूबलेव, डिएगो श्वैटर्जमैन और माटीओ ब्रेटिनी भी ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेंगे.

महिलाओं में विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर की सिमोना हालेप, 2020 अमेरिका ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका, मौजूदा चैंपियन सोफिया केनिन, एलिना स्वितोलिना, कैरोलिना प्लिस्कोवा, बियांका एंड्रीस्कु, पेट्रा क्वितोवा, किकी बर्टेंस और आर्य सबालेंका शामिल हैं.

दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका 2020 में नहीं खेली थी और अब वह इसमें वापसी कर रही हैं. उनके अलावा अक्टूबर में रोलां गैरों खिताब जीतने वाली 19 वर्षीय इगा स्विएटेक भी भाग लेंगी. कुल 104 खिलाड़ियों को पुरुष और महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश मिलेगा और आठ को वाइल्ड कार्ड से टूर्नामेंट में प्रवेश मिलेगा.

ऑस्ट्रेलियन ओपन का आगाज 8 फरवरी से होगा और यह 21 फरवरी तक चलेगा. कोरोना के कारण हार्ड कोर्ट के इस इवेंट का आयोजन जनवरी की बजाय फरवरी में हो रहा है. ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए पुरुषों की क्वालीफाईं इवेंट का आयोजन 10 से 13 जनवरी के बीच दोहा में होगा. इसके बाद खिलाड़ी मेलबर्न में जमा होंगे और 14 दिन के क्वारंटीन पर जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget