एक्सप्लोरर

एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सरों का कमाल, 8 गोल्ड समेत 9 मेडल किए अपने नाम

Asian Junior Boxing Championship: भारत के लिए छह गोल्ड लड़कियों ने जीते जबकि लड़कों के वर्ग में भारत के नाम दो गोल्ड मेडल आए हैं. साथ ही भारतीय बॉक्सरों ने 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज भी अपने नाम किए हैं.

Asian Junior Boxing Championship: दुबई में खेली गई एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड समेत 19 मेडल अपने नाम किए. इनमें से छह गोल्ड मेडल लड़कियों ने जीते जबकि लड़कों के वर्ग में भारत के नाम दो गोल्ड मेडल आए. इसके साथ ही भारतीय बॉक्सरों ने इस चैंपियनशिप में 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किए. बता दें कि पिछली एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत मेडल टैली में तीसरे स्थान पर रहा था. भारत ने 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 21 मेडल अपने नाम किए थें. 

भारत की ओर से एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लड़कियों के वर्ग में 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंची थीं. इनमें से 6 लड़कियों गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. जबकि चार अन्य बॉक्सरों को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ. वहीं लड़कों के इवेंट में भारत की ओर से तीन बॉक्सर फाइनल में पहुंचे थें, जिनमें से दो बॉक्सर गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे. मेडल संख्या की बात करें तो भारत ने इस चैंपियनशिप में बॉक्सिंग के पॉवरहाउस कजाखस्तान के बराबर गोल्ड मेडल जीते, जबकि वो उज्बेकिस्तान (9 गोल्ड मेडल) से सिर्फ एक स्थान पीछे रहा. 

नेशनल चैंपियन रोहित चमोली ने खिताबी पंच से की शुरुआत  

नेशनल चैम्पियन रोहित चमोली ने 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जीत के साथ चैम्पियनशिप में भारत को उसका पहला गोल्ड मेडल दिलाया. इसके बाद भारत जून ने 81 किलोग्राम से अधिक की वेट कैटेगरी में भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद लड़कियों के इवेंट में विशु राठी ने 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी, तनु ने 52 किलोग्राम, निकिता चंद ने 60 किलोग्राम, माही राघव ने 63 किलोग्राम, प्रांजल यादव ने 75 किलोग्राम और कीर्ति ने 81 किलोग्राम से अधिक की वेट इवेंट कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया.  

वहीं रुद्रिका 70 किलोग्राम वेट कैटेगरी, संजना 81 किलोग्राम और आंचल सैनी को 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में हार के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.  

इन बॉक्सर ने जीते ब्रॉन्ज मेडल 

एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की ओर से लड़कियों के वर्ग में देविका घोरपड़े 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी, आरजू 54 किलोग्राम और सुप्रिया रावत ने 66 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता. जबकि लड़कों के इवेंट में आशीष 54 किलोग्राम, अंशुल 57 किलोग्राम और अंकुश ने 66 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. 

एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेताओं को लगभग 2,93,134 रुपये (4,000 डॉलर), सिल्वर मेडल विजेता को लगभग 1,46,629 रुपये (2,000 डॉलर) और ब्रॉन्ज मेडल विजेता को लगभग 73,314 रुपये (1,000 डॉलर) इनामी राशि के तौर पर दिए जाएंगे.  

यह भी पढ़ें 

US Open 2021: आज से शुरू होगा साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम, इन खास रिकॉर्ड पर होगी जोकोविच की नजर

अवनि के गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति कोविंद बोले- आपके शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Arthur Fery Record: विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर
विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget