एक्सप्लोरर

India vs UAE T20I Head to Head: एशिया कप में आज भारत-यूएई आमने-सामने, मैच से पहले जानें दोनो टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट

एशिया कप 2025 में आज भारत और यूएई आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले जानिए दोनो टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और कैसी है यूएई की पिच जहां होगा यह मुकाबला..

India vs UAE T20I Head to Head: एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है और भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में आज यानी बुधवार (10 सितंबर) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भिड़ने जा रही है. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं यूएई जैसी टीम को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है.

भारत-यूएई का हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारत और यूएई की सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है. यह मैच 2016 एशिया कप में हुआ था, जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके अलावा वनडे फॉर्मेट की बात करें तो तीन मुकाबलों में भारत ने यूएई को हर बार मात दी है. आखिरी बार दोनों टीमों ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में एक-दूसरे का सामना किया था.

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 मुकाबले जीते हैं और सिर्फ 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली यह टीम खिताब की दावेदार क्यों मानी जा रही है.

दुबई की पिच और कंडीशंस

दुबई की पिच हमेशा से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. हालांकि, इस बार एशिया कप के लिए ताजा पिचों पर थोड़ी घास छोड़ने की संभावना है. जिसके चलते तेज गेंदबाजों को शुरुआत में काफी मदद मिल सकती है. जसप्रीत बुमराह के साथ टीम इंडिया एक और स्पेशलिस्ट पेसर उतार सकती है. वहीं, गर्म मौसम और उमस खिलाड़ियों की फिटनेस और रणनीति की असली परीक्षा लेगी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

यूएई की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद फारूक, हर्षित कौशिक, मुहम्मद जोहैब, मुहम्मद जवादुल्लाह/सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद रोहिद. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: मेसी से भिड़े, फिर अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़; हार के बाद जूड बेलिंघम ने खोया आपा
Watch: मेसी से भिड़े, फिर अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़; हार के बाद जूड बेलिंघम ने खोया आपा
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
IND vs ENG: किंग कोहली के बल्ले से लिखी जा सकती है नई कहानी, आज तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड
IND vs ENG: किंग कोहली के बल्ले से लिखी जा सकती है नई कहानी, आज तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड
Lionel Messi: बिना कोई गोल किए कैसे अर्जेंटीना की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने लियोनेल मेसी, जानिए
बिना कोई गोल किए कैसे अर्जेंटीना की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने लियोनेल मेसी, जानिए

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget