एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: जानिए एशिया कप 2025 से पहले भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड, कौन है असली चैंपियन?

Asia Cup 2025 से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों में भारत का रिकॉर्ड शानदार है. भारत ने 8 बार खिताब जीता है जबकि पाकिस्तान सिर्फ दो बार विजेता रहा है. जानिए दोनो के आंकडे इस रिपोर्ट में

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त क्रिकेट राइवलरी के कारण इस मैच का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. हालांकि राजनीतिक तनाव के चलते इस मैच की संभावना पर कई बार सवाल उठे हैं, लेकिन अगर क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो भारत एशिया कप में इस टकराव में पूरी तरह से भारी साबित हुआ है.

पाकिस्तान के खाते में केवल दो खिताब

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और अब तक वनडे और टी20 फॉर्मेट मिलाकर कुल 16 टूर्नामेंट आयोजित किये जा चुके हैं. पाकिस्तान ने 2000 में श्रीलंका को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इसके बाद 2012 में बांग्लादेश को हराकर दूसरा खिताब अपने नाम किया था. हालांकि टीम 1986, 2014 और 2022 के फाइनल में जरूर पहुंची थी, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा. कुल मिलाकर पाकिस्तान ने एशिया कप में 60 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 33 में जीत और 25 में हार मिली है.

भारत का एशिया कप में दबदबा

वहीं भारत का एशिया कप में दबदबा रहा है. भारत ने एशिया कप में अब तक 8 बार खिताब अपने नाम किया है. 1984 में हुए पहले संस्करण से लेकर 2023 में खेले आखिरी टूर्नामेंट तक टीम इंडिया ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 फॉर्मेट में भी भारत ने दो बार एशिया कप खेला है और एक बार विजेता भी बना है. यानी कुल 65 मुकाबलों में से भारत को 43 में जीत मिली हैं जबकि केवल 19 मुकाबलों में भारत को हार झेलनी पड़ी है.

भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप हेड टू हेड

एशिया कप के वनडे मैचों में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें से भारत ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 5 मैच जीते हैं. इन मुकाबलों में दो मैच बिना परिणाम के समाप्त हुए. वहीं टी20 फॉर्मेट में हुए 3 मैचों में भारत ने दो और पाकिस्तान ने एक जीत हासिल की है. यानी कुल मिलाकर 18 एशिया कप मैचों में भारत ने 10 बार बाजी मारी, जबकि पाकिस्तान की टीम केवल 6 बार विजेता बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget