एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे Virat Kohli, एशिया कप से पहले मुंबई में शुरू करेंगे प्रैक्टिस

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे ब्रेक के बाद इस हफ्ते से एशिया कप की तैयारी शुरू करेंगे. वह मुंबई में नेट पर अभ्यास करना शुरू करेंगे.

Virat Kohli to Begin Practice: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्ग्ज बल्लेबाज विराट कोहली की आगामी एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम में वापसी हो गई है. वह पिछले 3 हफ्ते से ब्रेक पर थे. इसी कारण वह अभी हाल ही में समाप्त हुए वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे. पर अब जानकारी के अनुसार विराट कोहली एशिया कप के लिए तैयारी की शुरूआत इसी हफ्ते से करने वाले हैं. वह इस हफ्ते से मुंबई में नेट पर पसीना बहाएंगे.

इस हफ्ते से प्रैक्टिस शुरू करेंगे कोहली
प्राप्त जानकारी के अनुसार विराट कोहली इस हफ्ते बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में एमसीए इंडोर अकादमी में एशिया कप के लिए अभ्यास की शुरूआत करेंगे. दरअसल, वीकेसी अकादमी कोहली के मुंबई में वल्री ओंका बिल्डिंग में आवास है जो अकादमी से केवल 20 मिनट की दूरी पर है. इसी कारण कोहली वहां अभ्यास की शुरूआत करेंगे.

कोहली की हुई है टीम इंडिया में वापसी
एशिया कप में भारत के टॉप ऑर्डर में केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली होंगे. लंबे वक्त के बाद कोहली और राहुल की टीम इंडिया में वापसी हुई है. हालांकि, कोहली अपनी विराट फॉर्म में नहीं हैं. लेकिन विरोधी जानते हैं कि वह अकेले दम पर टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब जिता सकते हैं.

बुमराह और हर्षल पहले ही हो चुके हैं बाहर
भारत ने एशिया कप 2022 के लिए टीम घोषित कर दी है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है. विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं. लेकिन एशिया कप से ठीक पहले भारत को करारा झटका है. टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल बाहर हो गए हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी चोटिल हैं. लिहाजा एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे.

2022 एशिया कप के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह.

यह भी पढ़ें:

2022 Asia Cup: रोहित शर्मा के साथ यह बल्लेबाज करेगा ओपनिंग, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Virat Kohli ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले एथलीट्स को दी बधाई, शेयर की ये खास तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget