एक्सप्लोरर

All England Open: भारत के सभी खिलाड़ियों को ऑल इंग्लैंड ओपन में खेलने की इजाजत

भारत के पुरुष एकल खिलाड़ी एचएस प्रणय, समीर वर्मा और मिश्रित युगल के प्रणव जेरी चोपड़ा पहले दौर की टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

भारत के सभी बैडमिटन खिलाड़ियों का दूसरा कोरोना टेस्ट नतीजा नेगेटिव आने के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों को ऑल इंग्लैंड बैडमिटन ओपन चैंपियनशिप में खेलने की इजाजत दी गई है. इससे पहले, भारत के पुरुष एकल खिलाड़ी एचएस प्रणय, समीर वर्मा और मिश्रित युगल के प्रणव जेरी चोपड़ा पहले दौर की टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इनके अलावा मासेउर जी श्रीनिवास की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी.

भारतीय बैडमिटन संघ (बाई) के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने आईएएनएस से बुधवार को कहा, "सभी को खेलने की इजाजत दी गई है. ऑल इंग्लैंड के आयोजक जल्द ही ड्रॉ की घोषणा करेंगे."

जिन खिलाड़ियों का कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव निकला था, उन्हें दोबारा टेस्ट कराने का अवसर दिया गया. दिलचस्प बात यह रही कि भारतीय टीम को उनके नतीजे मौखिक रुप से बताए गए और सायना नेहवाल तथा परुपल्ली कश्यप ने ट्वीट कर बताया था कि कोरोना टेस्ट के 30 घंटे बितने के बाद भी उन्हें रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है.

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बयान जारी कर बताया था कि इस टूर्नामेंट को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे से शुरू होना था, लेकिन कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए इसे कुछ देरी से दोपहर दो बजे शुरू किया जाएगा.

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, "महासंघ और बैडमिंटन इंग्लैंड इस बात की पुष्टि करता है कि योनेक्स ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में भाग लेने वाले प्रतियोगियों का कोरोना टेस्ट किया गया."

उन्होंने कहा, "बीडब्ल्यूएफ इस बात की भी पुष्टि करता है कि टेस्ट में कुछ लोगों के नतीजे पॉजिटिव आए हैं. लेकिन पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के साथ सहमति के बाद हम इनके दोबारा टेस्ट कराएंगे. जब तक दोबारा टेस्टिंग नहीं हो जाती तब तक पॉजिटिव पाए गए लोग आइसोलेशन में रहेंगे. इसके कारण खेल को बुधवार को दो बजे शुरू किया जाएगा."

भारत के युगल कोच माथिआस बोए ने कहा था, "हमारी टीम के तीन खिलाड़ी और एक सहायक स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है, क्योंकि हम स्विस ओपन से पहले जुरिच में आइसोलेशन में थे."

उन्होंने कहा, "14 दिनों के अंदर हमारे पांच बार टेस्ट किए गए और सभी के नतीजे नेगेटिव आए थे. हम सिर्फ एक-दूसरे से मिले तो यह कैसे संभव है कि इनके नतीजे पॉजिटिव पाए गए."

उल्लेखनीय है कि इस चैंपियनशिप में 16 भारतीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. भारत की ओर से आखिरी बार ऑल इंडिया का खिताब पुलेला गोपीचंद ने 2001 में जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget