एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिर्के ने कहा उन्हें कोई दिक्कत नहीं

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिर्के ने कहा उन्हें कोई दिक्कत नहीं

नई दिल्ली: बीसीसीआई के बख्रास्त सचिव अजय शिर्के ने आज कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें पद से हटाये जाने के फैसले से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां प्रशासनिक बदलाव का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीसीसीआई की स्थिति पर नहीं पड़ेगा.

शिर्के ने न्यायालय के फैसले के बाद कहा,‘‘इस फैसले पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है . यदि यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि मैं सचिव नहीं रहूं तो इससे सरल क्या हो सकता है . बीसीसीआई में मेरा काम खत्म हो गया है.’’ यह पूछने पर कि बोर्ड अगर लोढा समिति के सुझावों को लागू कर देता तो क्या इस स्थिति से बचा जा सकता था, शिर्के ने कहा कि इस मसले से दूसरी तरह से निपटने का कोई सवाल ही नहीं था .

उन्होंने कहा,‘‘आखिर में बीसीसीआई सदस्यों से ही बनती है . यह मेरे या अध्यक्ष की बात नहीं थी बल्कि यह सदस्यों की बात थी.’’ शिर्के ने ब्रिटेन से कहा,‘‘इतिहास में जाने की कोई वजह नहीं है. लोग अलग अलग तरीके से अतीत का आकलन कर सकते हैं . मेरा पद से कोई निजी लगाव नहीं है . पहले भी मैने इस्तीफा दिया है . मेरे पास करने के लिये बहुत कुछ है . बोर्ड में जगह थी तो मैं आया और निर्विरोध चुना गया . मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है और कोई पछतावा भी नहीं है .’’

शिर्के ने उम्मीद जताई कि बोर्ड वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत स्थिति बनाये रखेगा . उन्होंने कहा,‘‘मुझे उम्मीद है कि नये पदाधिकारी बीसीसीआई का अच्छा काम जारी रखेंगे . उम्मीद है कि बोर्ड वैश्विक स्तर पर अपना रूतबा बरकरार रखेगा . उम्मीद है कि भारतीय टीम भी खेल के तीनों प्रारूपों में अपना दबदबा कायम रखेगा.’’ इस बीच पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी की अगुवाई में क्रिकेट जगत ने इस फैसले की सराहना की है .

बेदी ने कहा ,‘‘ यह ऐतिहासिक फैसला है . भारतीय क्रिकेट के लिये यह अच्छा है और इससे क्रिकेट र्ढे पर आ जायेगा . अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है और हम सुप्रीम कोर्ट के शुक्रगुजार हैं . मैं बहस में नहीं पड़ना चाहता . यह अंतिम और सर्वमान्य है . भारतीय खेलों और क्रिकेट के लिये यह अच्छी खबर है.’’

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WI-W vs IRE-W: WI-W vs IRE-W: ‘लेडी क्रिस गेल’ हेली मैथ्यूज ने ठोके नाबाद 159 रन, वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीता मैच
WI-W vs IRE-W: ‘लेडी क्रिस गेल’ हेली मैथ्यूज ने ठोके नाबाद 159 रन, वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीता मैच
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
Wimbledon 2026: 39 साल के नोवाक जोकोविच का सपना टूटा, सेमीफाइनल में जैनिक सिनर की शानदार जीत
39 साल के नोवाक जोकोविच का सपना टूटा, सेमीफाइनल में जैनिक सिनर की शानदार जीत
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget