एक्सप्लोरर

INDvSA: विराट कोहली को देखकर बहुत कुछ सीखना चाहते हैं एडेन मार्कराम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-1 से ऐतिहासिक सीरीज़ जीत के बाद वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली की जमकर तारीफ की जा रही है. इस लिस्ट में खुद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम भी जुड़ गए हैं.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-1 से ऐतिहासिक सीरीज़ जीत के बाद वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली की जमकर तारीफ की जा रही है. इस लिस्ट में खुद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम भी जुड़ गए हैं. ये युवा कप्तान विराट से जो दो चीज़ें सीखना चाहते हैं उनमें अकेले दम पर अपनी टीम को जीत की राह पर लौटाना और गलतियों के लिये खुद को कोसना शामिल हैं. मार्कराम ने अंतिम मुकाबले के बाद प्रेस कॉंफ्रेस में कहा, ‘‘कोहली अपनी टीम को मैच जिताने के लिये बेताब रहते हैं और इसलिए वह अपनी गलतियों के लिये खुद को कोसते हैं. यह सब प्रतिस्पर्धी नजरिये से है और इसमें कुछ भी दुर्भावना नहीं होती है. जब वह बल्लेबाजी करता है तब यह बेताबी दिखती है. वह टीम को केवल जीत के करीब नहीं पहुंचाना चाहता बल्कि वह जीतना चाहता है.’’ दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, ‘‘इसलिए मैं उनसे (कोहली) काफी चीजें सीख सकता हूं. उनकी पूरी टीम और अपनी टीम से मैं काफी चीजें सीख सकता हूं. मैं इधर उधर से छोटी छोटी चीजें सीख रहा हूं.’’ मार्कराम को यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं कि दोनों टीमों के बीच कोहली ने सबसे बड़ा अंतर पैदा किया. उन्होंने कहा, ‘‘उसने बहुत बड़ा अंतर पैदा किया. वह वास्तव में बेहतरीन फार्म में है और उसने दिखाया. उसकी रनों की भूख और मैच के परिणाम को अपने पक्ष में करने की बेताबी का कोई जवाब नहीं है और इसलिए वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है.’’ मार्कराम ने कहा,‘‘उसने (कोहली) बहुत अंतर पैदा किया और उनके स्पिनरों ने भी अहम भूमिका निभायी. लेकिन कोहली के लिये यह शानदार श्रृंखला रही और जो श्रेय का हकदार है उसे वह दिया जाना चाहिए.’’ मार्कराम से पूछा गया कि क्या इतने बड़े अंतर से हारना शर्मनाक है, उन्होंने कहा, ‘‘शर्मनाक काफी कड़ा शब्द है. निश्चित तौर पर हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाये जैसा कि हम चाहते थे. एक टीम के तौर पर हम वास्तव में निराश हैं. मैं यह नहीं कहना चाहूंगा कि हम शर्मिंदा हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता था कि वनडे श्रृंखला कड़ी होगी. मैं इसके लिये तैयार था और मैंने इस चुनौती का लुत्फ उठाया. मैं श्रृंखला 5-1 से गंवाने के बावजूद यहां बैठकर यह कह सकता हूं. यह एक जिम्मेदारी थी जिसका मैंने लुत्फ उठाया. मैंने अपने करियर के इस चरण में काफी कुछ सीखा और यह बुरी चीज नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जार्जिना से की शादी, दूल्हा-दुल्हन बनने के बाद का पहला Photo वायरल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जार्जिना से की शादी, दूल्हा-दुल्हन बनने के बाद का पहला Photo वायरल
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget