एक्सप्लोरर

AFGvBAN: अफगानी फिरकी में फंसा बांग्लादेश, आखिरी मैच हारकर 3-0 से गंवाई सीरीज़

भारत में अपने होमग्राउंड पर अफगानिस्तान को इससे बेहतर शुरूआत शायद नहीं मिल सकती थी. 3 मैचों की टी20 सीरीज़ के अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश पर एक रन से जीत के साथ अफगानिस्तान ने सीरीज़ का सफाया कर दिया.

नई दिल्ली/देहरादून: भारत में अपने होमग्राउंड पर अफगानिस्तान को इससे बेहतर शुरूआत शायद नहीं मिल सकती थी. 3 मैचों की टी20 सीरीज़ के अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश पर एक रन से जीत के साथ अफगानिस्तान ने सीरीज़ का सफाया कर दिया. सीरीज़ के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी. लेकिन उसकी टीम के बल्लेबाज़ टीम को बहुत बड़ा स्कोर नहीं दे पाए. अफगानिस्तान के चार बल्लेबाज़ों को अच्छी शुरूआत मिली लेकिन वो उसे बड़ी पारी में बदल नहीं सके. अफगानी ओपनर मोहम्मद शहज़ाद और उस्मान घनी ने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई. दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवरों में 55 रन जोड़े. लेकिन इसके बाद नज़मुल इस्लाम(26 रन) की गेंद पर आउट होकर लौट गए. इसके कुछ देर बाद ही दूसरे ओपनर उस्मान घनी भी 19 रन बनाकर चलते बने. दोनों ओपनर्स के लौटने के बाद कप्तान अशगर स्टेनिकज़ई के साथ समिउल्लाह शेनवारी ने साझेदारी की. दोनों बल्लेबाज़ सेट होकर टीम को आगे बड़े ही रहे थे. तभी कप्तान(27 रन) अरिफुल हक की गेंद पर कैच थमा बैठे. हालांकि शेनवारी ने अंत तक नाबाद रहते हुए 33 रन बनाए और टीम को 20 ओवरों में 145 रनों तक पहुंचाया. मामूली से दिख रहे 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम के लिए ये काम बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. टीम को पारी की शुरूआत में 16 रन के स्कोर पर तमीम इकबाल(5 रन) के रूप में बड़ा झटका लगा. तमीम के लौटने के बाद सौम्य सरकार भी कुछ खास नहीं कर सके और 15 रनों के निजी स्कोर पर रन-आउट होकर चलते बने. इसके बाद पावरप्ले के अंदर ही मेहमान टीम ने लिटन दास का विकेट भी गंवा दिया. पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ गई. टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान शाकिब भी 10 रन बनाकर करीम जनत की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद मुश्फिकुर रहीम और महमुदुल्लाह ने 84 रनों की साझेदारी कर अफगानिस्तान की उम्मीदों को झटका दिया. स्पिनर राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की और बांग्लादेश के लिए पनप रही अहम साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने अंतिम ओवर में जीत के करीब दिख रही बांग्लादेशी टीम की उम्मीदों चकनाचूर कर दिया. राशिद ने मुश्फिकुर रहीम(46 रन) को ज़ादरान के हाथों कैच आउट करवाकर जीत की मियाद लिख दी. लेकिन राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान की फिरकी ने मैच को अंत तक बांधे रखा और बांग्ला शेरों को एक रन पहले ही रोक दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget