एक्सप्लोरर

कोरोना के नजरिए से अगर आने वाले समय में खेला जाता है क्रिकेट मैच, तो क्या होंगे बदलाव, यहां जानें

गेंद को पॉलिश और थूक लगाने पर दर्ज होगा बॉल टेम्परिंग का मामला, खिलाड़ियों को गल्वस पहनकर खेलना होगा मैच, सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर लेग अंपायर और सिली प्वाइंट को हटा दिया जाएगा. ऐसे में हमारे स्पोर्ट्स एडिटर जीएस विवेक से जानिए कि अगर कोरोना के बाद क्रिकेट मैच खेला जाता है तो उसका आयोजन सुरक्षित तरीके से कैसे किया जा सकता है.

नई दिल्ली: अनुष्का और विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जहां वो विराट से एक फैन के तौर पर कह रहीं हैं कि, ऐ कोहली चौका मार, मार न चौका. इस बीच इस वीडियो से ये संकेत तो मिलता है कि क्रिकेटर्स और फैंस क्रिकेट को कितना मिस कर रहे हैं.

कोरोना के दौरान जिंदगी काफी चैलेंजिंग हो गई है. कभी भारत के सभी राज्य आईपीएल के लिए बोली लगाया करते थे तो वहीं अब क्रिकेटर्स की ऑनलाइन क्लिप से ही फैंस का मनोरंजन करवाया जा रहा है. ऐसे में क्रिकेट कितना बदल चुका है. फिलहाल सबके दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि कब दोबारा क्रिकेट देखने को मिलेगा?

हालांकि यहां समय के साथ सबकुछ वापस पहले जैसा हो जाएगा जहां पूरी दुनिया 3 महीने के ब्रेक के बाद एक बार फिर अपना काम शुरू करेगी. ऐसे में एक तरफ जहां सभी इसकी तैयारी में जुटे हैं तो वहीं क्रिकेट वर्ल्ड को भी इस समय का इंतजार हैं. लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल ये है कि कोरोना के बाद क्रिकेट की शुरूआत कैसे हो सकती है और खिलाड़ियों को किस तरह मैदान पर खेलना होगा.

1. गेंद पर थूक लगाने या पॉलिश करते ही खिलाड़ी पर लेवल 3 का चार्ज लगाया जाएगा और मैच रेफरी खिलाड़ी पर एक्शन लेगा. इसे बॉल टेम्परिंग भी करार दिया जा सकता है.

2. सभी फील्डर्स को ग्ल्वस और मास्क पहनने जरूरी होंगे.

3. जो खिलाड़ी अपना डेब्यू करेंगे उन्हें टेस्ट और वनडे नंबर टोपी के साथ मास्क भी दिए जाएंगे.

4. तेज गेंदबाजों को खेल में बने रहने के लिए टी20 में दो नई गेंद और वनडे में 4 नई गेंद दी जाएगी.

5. गेंदबाजों को अंपायर से गेंद और टोपी लेते वक्त अपना हाथ सैनेटाइज करना होगा.

6. 10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को अपने हाथ धोने होंगे.

7. सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करने के लिए शॉर्ट लेग और दूसरे करीबी फील्डर्स को हटा दिया जाएगा.

8. स्टम्पिंग को मैच से हटा दिया जाएगा क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज के इतने करीब नहीं रह पाएगा. बल्लेबाजो को हर गेंद के दौरान क्रीज के बाहर रहना होगा.

9. मैदान पर कम लोगों को रखा जाएगा ऐसे में लेग अंपायर को हटा दिया जाएगा और उसके बदले टीवी अंपायर फैसला लेगा.

10. ड्रेसिंग रूम में जाने से पहले सभी खिलाड़ियों को सैनेटाइजेशन करना होगा.

11. टीम मीटिंग और दूसरी अहम चीजें स्काइप, जूम पर होंगी.

12. किसी को किसी से मिलने की इजाजत नहीं होगी बल्कि सभी एक इंटरनल लाइन के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहेंगे.

13. दो सीरीज के बीच में 21 दिनों का गैप रहेगा जिससे खिलाड़ियों को क्वारंटाइन में रखा जा सके.

14. पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन इंटरव्यू इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए होगा, जिन खिलाड़ियों को कैश प्राइज़ मिलेंगे वो सीधे उनके अकाउंट में ट्रांस्फर किया जाएगा.

15. स्टेडियम्स में स्पिकर और डीजे होंगे जिससे लोगों की आवाजों को रिकॉर्ड कर मैच के दौरान सुनाया जाएगा. जिससे टीवी पर मैच देख रहे लोगों को एहसास होगा की वो बिना दर्शकों के मैच नहीं देख रहें.

हालांकि इन सभी बातों की कल्पना की जा सकती है क्योंकि अभी किसी भी खिलाड़ी के लिए पहला काम उसके खुद और परिवार की सुरक्षा है. ऐसे में आईसीसी बोर्ड मेंबर्स को अपना दिमाग दौड़ाने की जरूरत है क्योंकि अगर क्रिकेट ज्यादा दिनों तक नहीं होता है तो काफी ज्यादा नुकसान होगा. ऐसे में कोरोना के बाद क्रिकेट को सुरक्षित तरीके से कैसे शुरू किया जाए? इस सवाल का जवाब आईसीसी और सभी बोर्ड मेंबर्स खोज रहे होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
भारत में क्रिकेट के स्तर को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
भारत में क्रिकेट के स्तर को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget