वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं और सामान को रखने की सही जगह के साथ और भी कई चीजों के बारे में बताया गया है. जिन बातों पर गौर करके हम मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रख सकते हैं.
वास्तु के अनुसार रंगों का भी हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. वास्तु जानकारों के अनुसार अगर हम राशि के अनुसार ही अपने पर्स का चुनाव करेंगे, तो आपका पर्स हमेशा पैसों से भरा रहेगा. और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी. जानें
सफेद रंग का पर्स- वास्तु शास्त्र के अनुसार मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातक अगर सफेद या नीले रंग का पर्स रखते हैं, तो इससे उनकी आय में वृद्धि होगी. इतना ही नहीं, वे मानसिक शांति महसूस करेंगे.
भूरे रंग का पर्स- भूरे रंग का पर्स वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के उत्तम बताया गया है. अगर इस राशि के जातक भूरे या फिर मटमेले से रंग के पर्स में पैसे रखेंगे, तो वे कभी खाली नहीं होगा.
हरे रंग का पर्स- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए हरे या सफेद रंग का पर्स लाभकारी साबित होगा. ऐसा करने से उनका लक हमेशा उनका साथ देगा.
लाल पर्स- वास्तु जानकारों का मानना है कि मेष, सिंह और धनु राशि वाले जातकों के लिए लाल या नारंगी रंग का पर्स रखना फायदेमंद साबित होगा.
पर्स में रखें ये खास चीज- इन सब चीजों के अलावा अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा अपने पर्स में बनाए रखना चाहते हैं, तो लाल रंग के कागज पर अपनी मनोकामना लिखकर उस पर रेशमी धागा बांध लें और इसे अपने पर्स में रख लें. साथ ही अपनी सोच को सकारात्मक रखें. ऐसा करने से कुछ ही समय में आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी.
Shukra Gochar 2026: गुरु के बाद शुक्र का महागोचर, इस दिन से 4 राशिवालों की ऐश में कटेगी जिंदगी
विभुवन संकष्टी चतुर्थी और बुधवार का दुर्लभ संयोग, बिजनेस में डील पक्की करा सकते हैं ये काम
Mrityu Panchak 2026: मृत्यु पंचक कब ? जून में ये 5 दिन बहुत खतरनाक, रहें संभलकर
Mahabharat: अर्जुन ने कैसे जीती द्रोणाचार्य की परीक्षा? चिड़िया की आंख वाली प्रेरणादायक कथा
क्या अभी होली है? ब्रज में क्यों उड़ रहे रंग-गुलाल, जानें
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट