एक्सप्लोरर
सिद्धारमैया हो सकतें हैं कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री | khabar din bhar
High Court, Share Market & Sonia Gandhi

सिद्धारमैया हो सकतें हैं कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री | khabar din bhar

Episode Description

आप सुन रहें है ख़बर दिन भर निशान्त मिश्रा के साथ सिर्फ Abp live podcasts पर 

कर्नाटक के अगले CM सिद्धारमैया ही होंगे। उनके नाम पर सहमति बन गई है। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया की मंगलवार शाम तक राहुल और सोनिया से मुलाकात होगी। 

मुंबई  को जल्द एक और वंदे भारत  एक्सप्रेस ट्रेन  की सौगात मिलने जा रही है जो मुंबई से गोवा के बीच  चलेगी. मुंबई-गोवा रूट पर आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हुआ. ट्रायल रन के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह मुंबई से निकली है.

तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने सिनेमा हॉल मालिकों पर 'द केरल स्टोरी' फिल्म न दिखाने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया है. निर्माताओं ने इसे सरकारी दबाव बताते हुए याचिका दाखिल की है. 

कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने एक हालिया फैसले में कहा है कि ताश से खेला जाने वाला रमी का खेल जुआ नहीं है. हाईकोर्ट के जस्टिस एसआर कृष्णा कुमार ने कहा कि खेल में पैसे लगाने या न लगाने के बावजूद रमी एक स्किल का खेल है और नाकि मौके का हाईकोर्ट की ओर से कहा गया कि रमी चाहे दांव (पैसों) के साथ खेला जाए या बिना दांव के जुआ नहीं है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने केरल में पाकिस्तानी नागरिक को 25 हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ पकड़ा था. जिसके बाद गिरफ्तार किए गए सुबैर नाम के आरोपी को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

अमेरिका ने एक बार फिर धार्मिक हिंसा को लेकर भारत को निशाना बनाने की कोशिश की है. इस रिपोर्ट पर एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि भारत लगातार हो रही धार्मिक हिंसा की निंदा करे. अमेरिकी अधिकारी का बयान ऐसे समय में आया है जब अगले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं.

युगांडा की राजधानी कम्पाला में 39 साल के भारतीय लेनदार की एक ऑफ ड्यूटी पुलिस वाले ने गोली मारकर हत्या कर दी।  मरने वाले का नाम उत्तम भंडारी बताया जा रहा है। वहीं, हमलावर ने हत्या के लिए चोरी की AK-47 एसॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया था। 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज टॉप-4 की टीमें मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मकुाबला खेला जाएगा। मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज का मैच जीतने वाली टीम नंबर-2 पर आ जाएगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में 62 लीग मैच खत्म होने के बाद प्लेऑफ की पहली टीम मिली। गुजरात टाइटंस ने सोमवार को सनराइजरर्स हैदराबाद को 19 रन से हराया। इस जीत से गुजरात प्लेऑफ में क्वालिफाई कर गई, वहीं हैदराबाद टॉप-4 की रेस से बाहर होने वाली दिल्ली के बाद दूसरी टीम बनी।

पुष्पा, RRR और पोन्नियन सेल्वन जैसी बिग बजट फिल्में बनाने वाले LYCA प्रोडक्शन हाउस के चेन्नई स्थित ऑफिस पर ED ने छापा मारा है। एशिया नेट की रिपोर्ट के मुताबिक, ED की तरफ से प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किए जाने के बाद चेन्नई में LYCA के लगभग 8 ऑफिसेस में तलाशी ली जा रही है। 

अदा शर्मा-स्टारर ‘द केरल स्टोरी’ तमाम विवादों से घिरे होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हो चुकी ही. सुदीप्तो सेन द्बारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. फिलहाल ये फिल्म तूफान की तरह बढ़ रही है और अपने कलेक्शन में हर दिन इजाफा कर रही है

 टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक वोडाफोन (Vodafone Group) नें 11 हजार कर्मचारियों को निकालने का प्लान बनाया है. वोडाफोन कंपनी की नई बॉस मार्गेरिटा डेला वैले (Margherita Della Valle) ने कहा कि अगले तीन साल में 11 हजार नौकरियों में कटौती होगी.

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सरकार ने राज्य के कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत यानी DA और DR में 4 फीसदी का इजाफा करने का फैसला ले लिया है. ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया जाएगा इससे पहले 24 मार्च  को केंद्र सरकार ने अपने एंप्लाइज और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया था.

सरकार ने घरेलू स्‍तर पर उत्‍पादन किए जाने वाले कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। 

आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 413 अंकों की गिरावट के साथ 62000 के नीचे 61,932 अंकों पर बंद हुआ है. तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 112 अंकों की गिरावट के साथ 18286 अंकों पर क्लोज हुआ है. 

 

फुल प्लेलिस्ट
और देखें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
तेलंगाना MLC चुनाव: 'पूरा कर लें ये काम', ओवैसी ने ग्रेजुएट्स से की बड़ी अपील
तेलंगाना MLC चुनाव: 'पूरा कर लें ये काम', ओवैसी ने ग्रेजुएट्स से की बड़ी अपील
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
Advertisement

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget