एक्सप्लोरर
BRICS क्या है? कब हुई थी इसकी स्थापना और क्या है इसका असली मकसद | खबर दिन भर | June 23, 2022
narendra Modi, BRICS Summit & 14th BRICS Summit

BRICS क्या है? कब हुई थी इसकी स्थापना और क्या है इसका असली मकसद | खबर दिन भर | June 23, 2022

Episode Description

What Is BRICS: रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच ब्रिक्स का वर्चुअल शिखर सम्मेलन (BRICS Virtual Summit) आयोजित किया जा रहा है. इस बार 23-24 जून को आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी चीन कर रहा है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग, व्यापार, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था को 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के एजेंडे में सबसे ऊपर रहने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं ब्रिक्स के विस्तार को लेकर भी इस सम्मेलन में चर्चा किए जाने की उम्मीद है. पीएम मोदी (PM Modi) भी इस वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

चीन ब्रिक्स का विस्तार करने के लिए इच्छुक है और रूस समूह में नए सदस्यों को शामिल करने की चीन की पहल का समर्थन करता है. इस बार यूक्रेन-रूस में जंग, वैश्विक आर्थिक संकट को देखते हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन काफी अहम माना जा रहा है.

क्या है BRICS?

ब्रिक्स दुनिया की 5 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के संगठन का एक नाम है. इस संगठन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. ब्रिक्स के सदस्य अपने क्षेत्रीय मसलों पर अपने अहम प्रभाव के लिए जाने जाते हैं. ब्रिक्स को दुनिया की अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्थाओं में जाना जाता है. ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता हर साल इसके सदस्य राष्ट्रों की ओर से की जाती है. पांच देशों में से हर साल बदल-बदलकर इस सम्मेलन की मेजबानी करते हैं. इस बार वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है और इसकी मेजबारी चीन कर रहा है.

BRICS की कब हुई थी स्थापना?

ब्रिक्स की स्थापना जून 2006 में हुई थी. पहले इसमें चार देश शामिल थे जिससे इसका नाम ब्रिक (BRIC) था. शुरुआत में इसमें ब्राजील, रूस, भारत और चीन शामिल थे. साल 2010 में इस संगठन में दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हो गया. जिसके बाद इस संगठन का नाम बदल गया. ये BRIC से बदलकर BRICS हो गया. साल 2009 में पहला ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस संगठन के और विस्तार की भी चर्चा है.

BRICS का क्या है मकसद?

ब्रिक्स (BRICS) संगठन एक बहुपक्षीय मंच है जिसमें दुनिया की 5 अहम उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं. जिसमें दुनिया की जनसंख्या का 41 फीसदी, वैश्विक जीडीपी का करीब 24% और विश्व व्यापार में 16% भाग शामिल है. ब्रिक्स समिट में क्षेत्रीय मसलों के साथ वैश्विक मामलों पर भी चर्चा होती है. इसका अहम मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में सदस्य राष्ट्रों के बीच पारस्परिक लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाना है ताकि इनके विकास को गति मिल सके. जलवायु परिवर्तन (Climate Change), आतंकवाद (Terrorism), विश्व व्यापार, ऊर्जा, आर्थिक संकट जैसे मसलों पर चर्चा होती रही है.

Host: @jhansiserani

Sound designing: @lalit1121992

फुल प्लेलिस्ट
और देखें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
Advertisement

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget