एक्सप्लोरर
Boris Johnson Resignation | क्यों ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन का जाना हुआ तय है | FYI | Ep. 264
Boris Johnson, British Prime Minister & Borish Johnson resignation

Boris Johnson Resignation | क्यों ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन का जाना हुआ तय है | FYI | Ep. 264

Episode Description

UK Political Crisis: ब्रिटेन में एक के बाद एक कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में पीएम बोरिस (PM Boris Johnson) की सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है. कई वरिष्ठ मंत्रियों ने इस्तीफा देते हुए पीएम बोरिस जॉनसन से भी इस्तीफे की मांग कर दी है. सांसद क्रिस पिंचर (Chris Pincher) के प्रमोशन के बाद खड़ा हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है. इसी से नाराजगी के बाद देश के वित्त मंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने अपने पद से इस्तीफा दिया. उसके बाद इस्तीफों की झड़ी लग गई.

ब्रिटेन में कम से कम 9 कैबिनेट मंत्रियों ने पीएम बोरिस जॉनसन से इस्तीफे की मांग की थी. हालांकि पीएम बोरिस जॉनसन इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने इस्तीफे की मांग करने वाले माइकल गोवे को विश्वासघात के आरोप में उनके पद से बर्खास्त कर दिया.

बोरिस जॉनसन की कुर्सी क्यों है खतरे में?

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में शामिल अब तक 39 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. पीएम जॉनसन पर भी कुर्सी छोड़ने को लेकर दबाव काफी बढ़ गया है. पिछले एक महीने में ये दूसरी बार है जब बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर संकट मंडरा रहा है. खास बात ये है कि कई ऐसे मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है जो पहले कभी जॉनसन के कट्टर समर्थक रहे हैं. पिछली बार ऋषि सुनक और साजिद जाविद ने सरकार बचाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन वो भी पीएम जॉनसन का साथ छोड़ चुके हैं.

क्यों बढ़ रहा है इस्तीफे का दबाव?

 

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने पिछले महीने विश्वास मत जीतने में सफलता हासिल की थी. ऐसे में कंजर्वेटिव पार्टी के नियम के मुताबिक उनके खिलाफ एक साल तक दूसरा अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है. हालांकि पार्टी के ही कई सांसद चाहते हैं कि इस अवधि को कम किया जाए या फिर खत्म किया जाए. कई सांसद बाकी के मंत्रियों पर भी इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं. कई मंत्री और सांसद पीएम बोरिस जॉनसन के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इसका खास मकसद पीएम बोरिस जॉनसन को इस्तीफे के लिए मजबूर करना ही है. 

 

क्रिस पिंचर से जुड़ा विवाद क्या है?

 

ब्रिटेन (Britain) में सांसद क्रिस पिंचर (Chris Pincher) पर नशे में यौन दुराचार और लोगों से गलत बर्ताव करने के आरोप लगे थे. इस बात की जानकारी होते हुए भी ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने उन्हें प्रमोशन दिया था, जिसके बाद उनके नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे थे. सरकार की खूब किरकिरी हुई थी. विपक्ष तो हमलावर था ही, साथ ही जॉनसन की अपनी पार्टी के सांसद भी सवाल खड़े कर रहे थे. हालांकि पीएम बोरिस जॉनसन ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि क्रिस पिंचर का प्रमोशन गलत फैसला था. ये मसला उस वक्त सुर्खियों में था जब पीएम जॉनसन 'पार्टी गेट' प्रकरण को लेकर पहले से ही घिरे थे.

 

OUTRO

Host: @jhansiserani

Sound designing: @lalit1121992

फुल प्लेलिस्ट
और देखें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
Advertisement

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget