एक्सप्लोरर
हुंडई क्रेटा खरीदने का है प्लान? जानें कहां सबसे सस्ती मिल रही है ये कार
Hyundai Creta: अगर आपको हुंडई की क्रेटा एसयूवी पसंद है, लेकिन आप इसे खरीदने के साथ साथ पैसों की बचत भी करना चाहते हैं, तो आगे हम आपको अलग अलग राज्य में इस कार के रेट बताने जा रहे हैं.
हुंडई क्रेटा को सबसे कम कीमत पर बिक्री करने वाला राज्य
1/5

घरेलू बाजार में हुंडई क्रेटा एसयूवी की एवरेज कीमत 11.96 लाख रुपए एक्स-शोरूम है, जबकि ऑन रोड कीमत की बात करें तो, इसकी एवरेज कीमत 13.79 लाख रुपए है.
2/5

कर्नाटक देश का ऐसा राज्य है. जहां हुंडई क्रेटा की बिक्री सबसे महंगी कीमत पर होती है. इस राज्य में इस कार की एवरेज कीमत 14.94 लाख रुपए है.
3/5

ऐसे राज्य जहां इस कार की कीमत एवरेज से भी ज्यादा है. इन राज्यों में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरला और लक्षयद्वीप भी शामिल है.
4/5

वहीं, ऐसे राज्य जहां इस एसयूवी को आप एवरेज कीमत से भी कम में खरीद सकते हैं. इन राज्यों में जम्मू और कश्मीर, लदाख, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आसाम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड शामिल हैं.
5/5

भारत का ऐसा राज्य, जहां हुंडई क्रेटा एसयूवी को सबसे कम एवरेज कीमत पर ख़रीदा जा सकता है, अरुणाचल प्रदेश है. इस राज्य में क्रेटा की एवरेज कीमत 12.99 लाख रुपए है.
Published at : 28 Sep 2023 08:53 AM (IST)
और देखें























