एक्सप्लोरर

हूती विद्रोहियों ने की बड़ी हिमाकत, लाल सागर के रास्ते भारत जा रहे जहाज को किया हाईजैक, कुछ यूं दिया नापाक इरादों को अंजाम

Houthi Militants in Yemen: खाड़ी देश यमन में हूती विद्रोहियों का कब्जा है. इन्हें लेकर कहा जाता है कि ईरान की तरफ से इस ग्रुप को हथियार और पैसा मिलता है.

Houthi Militants Hijacking: इजरायल ने यमन के हूती विद्रोहियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लाल सागर में एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया है. इजरायल का कहना है कि हूती विद्रोहियों के ग्रुप के जरिए जब्त किया गया मालवाहक जहाज भारत की ओर जा रहा था. तेल अवीव का कहना है कि इसे आतंकवादी घटना करार देते हुए, इसका आरोप ईरान पर लगाया है. उसका कहना है कि ये वैश्विक स्तर पर एक बहुत गंभीर घटना है. 

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि ब्रिटिश स्वामित्व वाले और जापान से ऑपरेट होने वाले मालवाहक जहाज को ईरान के सहयोगी हूती विद्रोहियों ने कब्जा लिया है. जहाज पर एक भी इजरायली नागरिक नहीं था. नेतन्याहू कार्यालय ने कहा कि ये ईरान का एक आतंकी काम है, जो ग्लोबल शिपिंग रूट्स की सुरक्षा को प्रभावित करता है. ये ईरान के जरिए आजाद दुनिया के लोगों के खिलाफ किए जाने वाली कार्रवाइयों को दिखाता है. 

हूती विद्रोहियों ने क्या कहा? 

यमन के हूती विद्रोहियों का कहना है कि उन्होंने मालवाहक जहाज पर कब्जा किया है. हालांकि, उनका दावा है कि उन्होंने इजरायली जहाज हाईजैक किया है. जहाज को लाल सागर से यमन के एक बंदरगाह पर ले जाया गया है. हूती विद्रोहियों के सैन्य यूनिट के प्रवक्ता ने कहा, 'हम इस्लामिक नियम-कायदों के हिसाब से जहाज के क्रू मेंबर्स के साथ व्यवहार कर रहे हैं.' हूती विद्रोहियों ने पहले जहाज की ओर हेलीकॉप्टर भेजा और फिर उसमें से लड़ाके उतरे और उन्होंने हाईजैकिंग को अंजाम दिया. 

जहाज पर किस देश के नागरिक? 

इजरायल ने बताया है कि जहाज पर 25 के करीब क्रू मेंबर्स हैं, जो यूक्रेन, बुल्गारिया, फिलीपींस और मैक्सिको जैसे देशों के नागरिक हैं. अमेरिका के दो रक्षा अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि हूती विद्रोहियों ने गैलेक्सी लीडरशिप नाम के जहाज को हेलीकॉप्टर के जरिए कब्जे में लिया है. वहीं, हूती विद्रोहियों का कहना है कि वह उन सभी जहाजों को निशाना बनाने वाले हैं, जो इजरायल से ऑपरेट होते हैं या फिर उन्होंने इजरायली झंडा लगाया हुआ है. ऐसे जहाजों पर काम कर रहे अन्य देशों के नागरिकों को नौकरी छोड़ने की धमकी भी दी गई है. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं हूती, क्या है इजरायल से इनकी दुश्मनी, कहां से आते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget