एक्सप्लोरर

यमन में भयंकर अकाल की आशंका, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 3.85 अरब डॉलर की है जरूरत

संयुक्त राष्ट्र संघ ने यमन में भयंकर अकाल की आशंका जताई है. उसका कहना है कि एजेंसी को मिलनेवाली मदद की राशि में की गई कटौती से 40 लाख लोग भुखमरी की तरफ बढ़ रहे हैं. उसने चिंता जताई कि पहले से अकाल ग्रस्त कुछ इलाकों में विभीषिका और बढ़ेगी.

संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि युद्ध प्रभावित देश यमन में हालत तेजी से बिगड़ रहे हैं. उसने मदद के लिए दानदाताओं को आगे बढ़ने का आह्वान किया है. मानवतावादी अभियानों के प्रमुख मार्क लोवकॉक ने चेताया कि अगर संयुक्त राष्ट्र संघ की 3.85 अरब डॉलर की मांग पर उदारतापूर्वक विचार नहीं किया गया, तो यमन को अब तक के सबसे भयानक अकाल का सामना करना पड़ सकता है. इस सिलसिले में दानदाताओं खासतौर पर खाड़ी में यमन के पड़ोसी देशों से अपील की गई.

यमन को सबसे भयंकर अकाल का सामना 

लोवकॉक ने बुधवार को खाड़ी देशों खासतौर पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के वर्ष 2018 और 2019 में उदारतापूर्वक दान को याद किया. मगर उन्होंने ये भी कहा कि पिछले वर्ष दान देने के मद में उन्होंने जबरदस्त कटौती की. उसका असर ये हुआ कि 2020 में एजेंसी प्रति माह केवल 90 लाख लोगों को खाद्य पदार्थ और अन्य मानवीय सहायता मुहैया करा पाई, जबकि वर्ष 2019 में खाद्य पदार्थ और मानवीय सहायता पाने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ 30 लाख से एक करोड़ 40 लाख व्यक्ति प्रति माह थी. मानवतावादी अभियानों के प्रमुख ने पत्रकारों को बताया कि पिछले साल भोजन की सहायता नहीं पानेवाले 40 लाख लोग 'उन लोगों में शामिल हैं जो भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं.'

संयुक्त राष्ट्र संघ ने मदद का किया आह्वान

लोवकॉक ने कहा, "इस कोष के बिना और लोग काल के गाल में समा जाएंगे, अब जो देश के हालात हैं, जहां कुछ इलाकों में पहले ही अकाल है, उसमें अकाल की विभीषिका और बढ़ेगी और ऐसा अकाल दुनिया ने दशकों में नहीं देखा होगा. इस लिहाज से बहुत कुछ दांव पर लगा है."  गौरतलब है कि अरब के सबसे ज्यादा गरीब देश यमन को 2014 में संघर्ष का उस वक्त सामना करना पड़ा जब ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने राजधानी सना और देश के उत्तरी इलाकों पर कब्जा कर लिया था. लोवकॉक ने सोमवार को यमन के लिए चौथा सम्मेलन आयोजित करने की जानकारी दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि इसमें अन्य देशों के विदेश मंत्रियों सहित उच्च स्तर के प्रतिनिधि भाग लेंगे. इसके अलावा, खाड़ी देशों से भी मजबूत सहयोग मिलने की संभावना है.

इमरान खान ने श्रीलंका में अलापा कश्मीर का राग, आतंकवाद पर साधी चुप्पी, कहा शांति वार्ता का पक्षधर

एलएसी पर पीछे हट रहे चीन की क्या है कुटिल चाल? कहीं 1962 का धोखा दोहराने की साजिश तो नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget