एक्सप्लोरर

दुनियाभर में 53 लाख लोग कोरोना से संक्रमित, 24 घंटे में एक लाख नए मामले और 5 हजार मौतें

दुनियाभर में 21 लाख से ज्यादा लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं. इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है.

Coronavirus: कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में लगातार फैलता जा रहा है. दुनिया के 213 देशों में पिछले 24 घंटे में 107,706 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 5,245 का इजाफा हो गया. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 53 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3 लाख 39 हजार 418 लोगों की मौत भी हो चुकी है. वहीं 21 लाख 56 हजार 288 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 75 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 40 लाख है. दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में हुई हैं. अमेरिका के बाद यूके में कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है, जहां 36,393 लोगों की मौतों के साथ कुल 254,195 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. जबकि यूके में मरीजों की संख्या रूस, स्पेन और ब्राजील से कम है. इसके बाद इटली, फ्रांस, जर्मनी, टर्की, ईरान, भारत जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.
  • अमेरिका: केस- 1,645,084, मौतें- 97,640
  • ब्राजील: केस- 330,890, मौतें- 21,048
  • रूस: केस- 326,448, मौतें- 3,249
  • स्पेन: केस- 281,904, मौतें- 28,628
  • यूके: केस- 254,195, मौतें- 36,393
  • इटली: केस- 228,658, मौतें- 228,658
  • फ्रांस: केस- 182,219, मौतें- 28,289
  • जर्मनी: केस- 179,713, मौतें- 8,352
  • टर्की: केस- 154,500, मौतें- 4,276
  • ईरान: केस- 131,652, मौतें- 7,300
12 देशों में एक लाख से ज्यादा केस रूस, ब्राजील, स्पेन, यूके, इटली में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है. इनके अलावा छह देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं. अमेरिका समेत इन 12 देशों में कुल 40 लाख केस हैं. अमेरिका के अलावा रूस और ब्राजील में भी कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. पांच देश (अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन) ऐसे हैं, जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 97 हजार पार कर गया है. चीन टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है. वहीं भारत टॉप-10 देशों में शामिल होने के करीब है. ये भी पढ़ें- कोरोना खतरे के बीच डॉनल्ड ट्रंप ने अब अमेरिका के सभी प्राथनाघर खोलने को कहा अमेरिका का वो हत्याकांड जिसमें 60 लोगों ने खुद को बताया दोषी, लेकिन असल कातिल का अबतक नहीं पता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget