एक्सप्लोरर

श्रीलंका में कुएं की खुदाई के दौरान मिला दुनिया का सबसे बड़ा नीलम, 7.5 अरब रुपए है कीमत

World's Largest Sapphire: श्रीलंका में एक व्यापारी के घर कुएं की खुदाई के दौरान करीब 510 किलोग्राम का विशाल और बेशकीमती नीलम (Sapphire Cluster) मिला हैं. इसे दुनिया का सबसे बड़ा नीलम बताया जा रहा है.

 

World's Largest Sapphire: श्रीलंका से एक बेहद ही अनोखी घटना सामने आई है. यहां एक व्यापारी के घर से कुएं की खुदाई के दौरान करीब 510 किलोग्राम का विशाल और बेशकीमती नीलम (Sapphire Cluster) मिला हैं. इसे दुनिया का सबसे बड़ा नीलम बताया जा रहा है. एक्स्पर्ट्स के अनुसार अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इस नीलम की कीमत लगभग साढ़े सात अरब रुपये (10 करोड़ डॉलर) होगी. 

श्रीलंका के अधिकारियों के अनुसार, ये घटना श्रीलंका के रत्नपुरा इलाके की है. यहां बेशकीमती रत्नों के एक व्यापारी डॉ. गमागे के घर के पीछे कुएं की खुदाई का कार्य चल रहा था. इसी दौरान अचानक ये नीलम मिला है. 25 लाख कैरेट के इस नीलाम का वजन लगभग 510 किलो है. डॉ. गमागे के अनुसार, "उनके घर में कुएं की खुदाई के दौरान मजदूरों को ये नीलाम मिला जिसकी जानकारी उन्होंने मुझे दी. बाद में हमने इसे यहां से बाहर निकाला."

नीलम को दिया गया 'सेरेंडिपिटी सफायर' का नाम 

विशेषज्ञों ने इस नीलम को 'सेरेंडिपिटी सफायर' नाम दिया है. जिसका मतलब होता है 'किस्मत से मिला नीलम'. मशहूर रत्न विशेषज्ञ डॉक्टर जैमिनी जोयसा ने कहा, "मैंने इतना बड़ा नीलम इस से पहले कभी भी नहीं देखा है. ये शायद 40 करोड़ साल पहले बना होगा."

साथ ही जानकारों का मानना है कि श्रीलंका के रत्न उद्योग के लिए ये नीलाम संजीवनी का काम कर सकता है. बता दें कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते पिछले साल से अब तक यहां के रत्न उद्योग को खासा नुकसान झेलना पड़ा है. रत्न उद्योग से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि यहां मिला ये नीलाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को श्रीलंका के रत्न उद्योग की तरफ आकर्षित करने का काम करेगा. 

 नेशनल जेम ऐंड ज्वेलरी अथॉरिटी ऑफ श्रीलंका के प्रमुख, तिलक वीरसिंहे के अनुसार, "यहां मिला ये नीलाम बेहद खास है. शायद ये दुनिया का सबसे बड़ा नीलम है और  इसका आकार और कीमत देखकर हमें लगता है कि यह अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और संग्रहालयों का ध्यान वापिस श्रीलंका की ओर खींचेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget