एक्सप्लोरर

World Oldest Tortoise: 190 साल का हुआ दुनिया का सबसे पुराना कछुआ जोनाथन, धूमधाम से मनाया जा रहा बर्थडे

World Oldest Tortoise Turns 190 Years: जोनाथन के मुख्य देखभालकर्ता रिटायर पशु चिकित्सक जो हॉलिन्स ने कहा कि ये एक लोकल स्टार है. यह यहां रहते हुए कई बदलावों का गवाह है.

World Oldest Tortoise Birthday: जोनाथन को धरती का सबसे बूढ़ा कछुआ होने की आधिकारिक घोषणा पहले ही की जा चुकी है. इसकी उम्र 190 साल है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस (Guinness World Records) ने इसे सबसे बूढ़ा कछुए का खिताब दे दिया है. जोनाथन सेशेल्स का जायंट कछुआ है. यह नेपोलियन के मरने के कुछ ही समय बाद पैदा हुआ था और अब आधिकारिक तौर पर पृथ्वी का सबसे पुराना जीवित जानवर है. जोनाथन (Jonathan) द सेशेल्स जायंट कछुआ सुदूर दक्षिण अटंलांटिक के सेंल हेलेना में अपना 190वां जन्मदिन मना रहा है. उसके बर्थडे पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. 

जोनाथन के जन्म को लेकर स्थानीय प्रशासन के पास कोई प्रमाणिक दस्तावेज मौजूद नहीं है. हालांकि, इसकी उम्र इससे भी कई ज्यादा हो सकती है. लोकल लेवल पर माना जाता है कि जोनाथन का जन्म 1832 में हुआ था. जोनाथन सेंट हेलेना के गवर्नर के आधिकारिक निवास प्लांटेशन हाउस में रिटायरमेंट के बाद एक आरामदायक जीवन बिता रहा है. इसके साथ यहां पर तीन और बुजुर्ग कछुए रहते हैं, जिनका नाम है डेविड, एम्मा और फ्रेड. बताया जाता है कि जोनाथन की पहली तस्वीर 1838 में ली गई थी.

जोनाथन के बर्थडे की तैयारियां

सेंट हेलेना में उसके जन्मदिन पर एक विशेष डाक टिकट जारी करने के साथ पूरी वीकेंड कई प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा. रविवार को जोनाथन के फेवरेट फूड में से एक बर्थडे केक के साथ जश्न मनाया जाएगा. साल 2017 में एएफपी को दिए एक इंटरव्यू में उसकी देखरेख करने वालों के अनुसार, जोनाथन को गाजर, सलाद, ककड़ी, सेब और नाशपाती विशेष रूप से पसंद हैं.

जोनाथन इतना बूढ़ा होने के बावजूद आज भी उसका झुकाव एम्मा नामक मादा कछुआ के प्रति देखने को मिलता है, जिसकी उम्र 50 साल के करीब है. तत्कालीन गवर्नर लिसा फिलिप्स ने कहा कि जोनाथन अब भी मादा कछुओं की कंपनी पसंद करता है और उन्होंने उसे एम्मा के साथ पैडॉक में काफी बार सुना है. गवर्नर बताते हैं कि जोनाथन अब भी एम्मा के साथ प्रेम करते दिखता है और कभी दोस्तों के साथ खेलता है. 

कई बदलावों का रहा गवाह

इस साल की शुरुआत में जोनाथन को दुनिया के सबसे पुराने जीवित जानवर के रूप में गिनीज रिकॉर्ड्स का खिताब दिया गया था और अब तक सा सबसे बुजुर्ग (पुराना) कछुआ भी नामित किया गया था. 

जोनाथन के मुख्य देखभालकर्ता रिटायर पशु चिकित्सक जो हॉलिन्स ने कहा कि ये एक लोकल स्टार है. यह यहां रहते हुए कई बदलावों का गवाह है. इसके सामने विश्व युद्ध, ब्रिटिश साम्राज्य का उत्थान और पतन, कई राज्यपाल, राजा और रानियां जो गुजर चुके हैं. यह काफी असाधारण हैं. यह अब भी यहां है, जीवन का आनंद ले रहा है. इतना ही नहीं सेंट हेलेना के अधिकारियों ने पहले से ही इसके निधन की योजना बना ली है, जिसके तहत जोनाथन के खोल भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः-World Bank Remittances: भारतीयों ने विदेश से भेजे 100 अरब डॉलर, रेमिटेंस के मामले में बना रिकॉर्ड, FDI से भी है बड़ी रकम, जानें कैसे हुआ संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget