एक्सप्लोरर

फ्रांस में फिर बढ़े कोरोना केस, पिछले 24 घंटे में भारत के बाद मैक्सिको में सबसे ज्यादा मौत, देखें टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना से प्रभावित देश अमेरिका, भारत और ब्राजील है. लेकिन बीते दिन कोरोना के सबसे ज्यादा मामले क्रमश: भारत, अमेरिका, फ्रांस और रूस में आए हैं.

Coronavirus: कोरोना संक्रमण का प्रभाव किसी देश में कभी घट रहा है, तो किसी देश में अचानक बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में भारत और अमेरिका के बाद फ्रांस, रूस में सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. वहीं सबसे ज्यादा मौत मैक्सिको में हुई है, जबकि सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले में मैक्सिको नौवें स्थान पर आता है. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 48 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 लाख 27 हजार मरीज इस वायरस से उभरकर ठीक भी हुए हैं. हालांकि 4 हजार लोगों की जान भी चली गई.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 53 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 10 लाख 41 हजार (2.94%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 56 लाख (75%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 77 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है. भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 76 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 33 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:          केस- 7,635,804, मौत- 214,609
  • भारत:                केस- 6,622,180, मौत- 102,714
  • ब्राजील:              केस- 4,915,289, मौत- 146,375
  • रूस:                  केस- 1,215,001, मौत- 21,358
  • कोलंबिया:         केस- 855,052, मौत- 26,712
  • पेरू:                   केस- 828,169, मौत- 32,742
  • स्पेन:                  केस- 810,807, मौत- 32,086
  • अर्जेंटीना:           केस- 798,486, मौत- 21,018
  • मैक्सिको:           केस- 757,953, मौत- 78,880
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 681,289, मौत- 16,976

23 देशों में 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 75 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें

एक्सीडेंट में टीवी प्रेजेंटर जेफ आइजनबर्ग की मौत हुई, कर रहे थे ब्रिटिश लैंड स्पीड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश

व्हाइट हाउस ने कहा- पब्लिक को जितना बताया गया उससे कहीं ज्यादा खराब थी राष्ट्रपति ट्रंप की हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget