एक्सप्लोरर

अर्जेंटीना में अब तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, दुनिया में 3.38 करोड़ संक्रमित, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आ रहे हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौत भी क्रमश: भारत, अमेरिका और ब्राजील में हुई है.

Coronavirus: दुनिया में कोरोना संक्रमण कहीं कम होता दिख रहा है, तो कहीं तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिका, भारत और ब्राजील कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं. इन तीनों देशों के बाद अब अर्जेंटीना में सबसे तेजी से कोरोना मामले बढ़ रहे हैं और मौत की संख्या भी बढ़ी है. हालांकि दुनिया में कोरोना संक्रमित देशों में लिस्ट में अर्जेंटीना आठवें नंबर पर है. मैक्सिको अब नौवें नंबर पर आ गया है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 38 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 10 लाख 11 हजार (3%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 51 लाख (74%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 76 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 83 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 लाख 56 हजार मरीज इस वायरस से उभरकर ठीक भी हुए हैं. हालांकि 5 हजार 749 लोगों की जान भी चली गई.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है. भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 74 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 43 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 47 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:           केस- 7,405,803, मौत- 210,763
  • भारत:                केस- 6,223,519, मौत- 97,529
  • ब्राजील:              केस- 4,780,317, मौत- 143,010
  • रूस:                  केस- 1,167,805, मौत- 20,545
  • कोलंबिया:         केस- 824,042, मौत- 25,828
  • पेरू:                   केस- 808,714, मौत- 32,324
  • स्पेन:                  केस- 758,172, मौत- 31,614
  • अर्जेंटीना:           केस- 736,609, मौत- 16,519
  • मैक्सिको:           केस- 733,717, मौत- 76,603
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 672,572, मौत- 16,667

21 देशों में 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 21 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 75 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- आर्मीनिया-अजरबैजान की जंग से क्या रूस और तुर्की में मंडराया युद्ध का खतरा

चीन में भारतीय मीडिया के खिलाफ टिप्पणी पर अपने ही देश में घिर गए नेपाली राजदूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डील करो वरना करेंगे..., खामनेई की अंतिम सलामी के बीच बौखलाए ट्रंप की ईरान को फिर धमकी
डील करो वरना करेंगे..., खामनेई की अंतिम सलामी के बीच बौखलाए ट्रंप की ईरान को फिर धमकी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर
इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget