एक्सप्लोरर

World Corona Update: दुनियाभर में एक्टिव केस में आई कमी, संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आ रहे हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौत क्रमश: भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना में हुई है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन अब रिकवर मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में ठीक होने लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा है. कुल एक्टिव केस की संख्या अब घट रही है. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 30 हजार नए मामले सामने आए हैं और 4 हजार 133 लोगों की जान चली गई. राहत की बात ये है कि बीते दिन दो लाख 77 हजार मरीज रिकवर भी हुए हैं.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 14 लाख 76 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9 लाख 69 हजार (3.07%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 31 लाख (73%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 74 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है. भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 36 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 45 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:           केस- 7,046,216, मौत- 204,506
  • भारत:                 केस- 5,560,105, मौत- 88,965
  • ब्राजील:               केस- 4,560,083, मौत- 137,350
  • रूस:                   केस- 1,109,595, मौत- 19,489
  • पेरू:                    केस- 772,896, मौत- 31,474
  • कोलंबिया:           केस- 770,435, मौत- 24,397
  • मैक्सिको:            केस- 697,663, मौत- 73,493
  • स्पेन:                   केस- 671,468, मौत- 30,663
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 661,936, मौत- 15,992
  • अर्जेंटीना:            केस- 640,147, मौत- 13,482

23 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 70 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में कुल 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-5 के ट्रायल के लिए आगे आए 60 हजार लोग, 700 से अधिक को दिया गया डोज

मिस्र: खुदाई में कब्रिस्तान से मिले 2500 साल पुराने ताबूत, मंत्री ने देर से ऐलान के पीछे बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget