एक्सप्लोरर

Who Is Samir Shah: कौन हैं भारतीय मूल के समीर शाह? जिन्हें ब्रिटेन सरकार बनाने जा रही BBC का नया चेयरमैन

BBC Chairman Samir Shah: भारतीय मूल के डॉ. समीर शाह को ब्रिटिश सरकार ने बीबीसी के नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया है. उनको रिचर्ड शार्प की जगह बीबीसी प्रमुख की जिम्मेदारी दी जा रही है.

Britain BBC Chairman Samir Shah: ब्रिटिश सरकार ने बीबीसी के नए प्रमुख के लिए भारतीय मूल के डॉ. समीर शाह का नाम फाइनल किया गया है. सरकार ने अनुभवी टीवी पत्रकार समीर शाह को रिचर्ड शार्प की जगह अपनी पसंद के रूप में नामित किया. रिचर्ड शार्प को अप्रैल माह में बीबीसी प्रमुख पद से हटा दिया गया था. 

शाह की नियुक्ति को संसदीय समिति की ओर से अनुमोदित किया जाएगा. सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बीबीसी आर्थिक संकट से गुजर रहा है.

बता दें कि 71 साल के समीर शाह को टेलीविजन और विरासत की सेवाओं के लिए 2019 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तरफ से सीबीई से सम्मानित किया गया था. इससे पहले समीर शाह ने 40 से अधिक सालों तक टेलीविजन में काम किया है और बीबीसी में करंट अफेयर्स के प्रमुख सहित कई भूमिकाएं निभाई हैं. नाम तय होने के बाद उन्होंने एक बयान में कहा कि उन्हें सरकार का पसंदीदा उम्मीदवार नामित किये जाने पर ''खुशी'' है.

बीबीसी ने समीर शाह का किया स्वागत 

बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम इस घोषणा का स्वागत करते हैं कि समीर शाह को बीबीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाने के लिए सरकार के पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में चुना गया है और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड में उनके शामिल होने की उम्मीद है."

जानें कौन हैं समीर शाह 

समीर शाह का जन्म 1952 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था. उनका परिवार 1960 में इंग्लैंड चला गया जहां उन्होंने एक स्वतंत्र ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई की और हल (Hull) विश्वविद्यालय से भूगोल में अपनी डिग्री प्राप्त की. इसके तुरंत बाद, वह लंदन वीकेंड टेलीविजन से जुड़ गए जहां उन्होंने जॉन ब्रिट (जो बाद में बीबीसी के महानिदेशक बने) और माइकल विल्स के साथ काम किया. 

उनको 1987 में बीबीसी के टीवी करंट अफेयर्स का प्रमुख नियुक्त किया गया था. इसके बाद 1994 से 1998 तक वह बीबीसी के पॉलिटिकल जर्नल‍िजम प्रोग्रम के प्रमुख रहे. 1998 में शाह ने विल्स से जूनिपर टीवी खरीदा जिसके बाद जूनिपर के कई कार्यक्रम बीबीसी, चैनल 4, नेशनल ज्योग्राफिक, डिस्कवरी और यहां तक ​​कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किए गए हैं. उन्हें 2002 में रॉयल टेलीविजन सोसाइटी का फेलो भी चुना गया था और 2019 में विरासत और टीवी की सेवाओं के लिए सीबीई से सम्मानित किया गया. 

ये भी पढ़ें: Guyana Venezuela Conflict: वेनेजुएला और गुयाना में छिड़ सकती है जंग, सेना पूरी तरह तैयार, जानें किस बात को लेकर भड़की है आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget