एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के PM इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की दोस्त कौन हैं और उन्हें लेकर क्यों बरपा है हंगामा?

फरहत शहजादी का नाम सबसे पहले साल 2018 में इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी के समय चर्चा में आया था. 

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट के बीच इन दिनों प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की करीबी दोस्त फरहत शहजादी चर्चा में हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम इमरान खान के कार्यकाल में इनकी संपत्ति चार गुना बढ़ गई. बता दें कि फरहत शहजादी का नाम सबसे पहले साल 2018 में इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी के समय चर्चा में आया था. दोनों का निकाह फरहत शहजादी के घर पर ही हुई थी.
 
हालांकि, पिछले कुछ दिनों से विपक्ष के नेताओं और पीटीआई के नाराज नेताओं के आरोपों के बाद फरहत शहजादी एक बार फिर चर्चा में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि फरहत शहजादी कौन हैं?

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की पत्नी हैं

बुशरा बीबी की करीबी फरहत शहजादी, फराह खान और फराह गुर्जर के नाम से भी जानी जाती हैं. बताया  जा रहा है कि इमरान खान की कुर्सी पर संकट आते ही फरहत शहजादी दुबई फरार हो गई हैं. फरहत शहजादी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अहसन इकबाल जमील की पत्नी और PML-N के सांसद चौधरी इकबाल की बहू हैं. शहजादी को प्रधानमंत्री इमरान खान और बुशरा बीबी के निकाह के अवसर पर देखा गया था. वे एक उद्यमी हैं और अपना व्यवसाय चलाती हैं.

शहजादी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप 

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने हाल ही में फराह खान पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया है. विपक्षी दलों के नेताओं ने फरहत शहजादी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उन्होंने पंजाब प्रांत में हर तबादले और पोस्टिंग पर लाखों रुपये कमाए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि फराह खान ने 2019 में ब्लैक मनी स्कीम (टैक्स एमनेस्टी स्कीम) का भी लाभ उठाया.

वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान की सरकार बनने के बाद पहले तीन वर्षों के अंदर फरहत शहजादी तेजी से बढ़ती गई. वर्ष 2017 में शहजादी की कुल घोषित संपत्ति 231 मिलियन रुपये थी, जो 2021 में बढ़कर 971 मिलियन रुपये हो गई. 2018 में उनकी फाइलिंग शून्य थी. फरहत शहजादी, बुशरा बीबी की सबसे करीबी दोस्तों में शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें-

'CAA-NRC और हिजाब, मुसलमानों पर हो रहे जुल्म..', गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा का कबूलनामा

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन की दोनों बेटियां कौन हैं और क्या करती हैं? क्यों अमेरिका बना रहा निशाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget