एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: जानें कौन है मैरी मिलबेन, जो अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रमों के दौरान देंगी विशेष प्रस्तुति

Who is Mary Jorie Millben: पीएम मोदी की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं गायिका मैरी मिलबेन प्रस्तुति देंगी. जानें कौन हैं यह स्टार सिंगर

PM Modi US Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चार दिन के अमेरिका दौरे पर निकल चुके हैं. पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. पीएम मोदी अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूएस की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण के बाद अमेरिका गए हैं. ऐसे में उनके स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किये गए हैं. 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं गायिका मैरी मिलबेन न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी में होने वाली उनके कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी. अफ्रीकी मूल की अमेरिकी नागरिक मिलबेन (38) राष्ट्रगान ‘जन गण मन...’ और ‘ओम जय जगदीश हरे...’ के गायन को लेकर भारत में काफी लोकप्रिय हैं. 

योग दिवस समारोह में लेंगी भाग 

जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, पीएम मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (यूएनएचक्यू) में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में मैरी मिलबेन में भाग लेने को उत्सुक है. उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज द्वारा समारोह में भाग लेने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है. जिसको लेकर मिलबेन पहले ही कह चुकी हैं कि मैं न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका में उनके पहले कार्यक्रम में स्वागत करने को लेकर उत्सुक हूं. पीएम मोदी की यह यात्रा अमेरिका-भारत के संबंधों को नया आयाम देगी . 

सोशल मीडिया पर मैरी मिलबेन ने कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी, (संयुक्त राष्ट्र में भारत की) स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज और न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका में उनके पहले कार्यक्रम में स्वागत करने को लेकर उत्सुक हूं.' मिलबेन शुक्रवार, 23 जून  को वाशिंगटन डीसी स्थित रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग और इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में यूनाइटेड स्टेट्स इंडियन कम्युनिटी फाउंडेशन (यूएसआईसीएफ) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी व अन्य आमंत्रित सदस्यों के सामने प्रस्तुति देंगी. 

जानें कौन है मैरी मिलबेन

 ईसाई परिवार में पैदा हुई मिलबेन ओखलाहोमा सिटी में पली-बढ़ी है. उनकी मां एल्थिया मिलबेन पेंटेकोस्टल संगीत पादरी के रूप में काम करती थी. संगीत का शौक मिलबेन के अंदर अपनी मां को देखने के बाद ही आया.   मिलबेन ने ओक्लाहोमा सिटी के वाइल्डवुड क्रिश्चियन चर्च में महज पांच साल की उम्र से ही गाना शुरू किया था. 

वे भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के निमंत्रण पर अगस्त 2022 में भारत का दौरा कर चुकी है. उन्होंने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान प्रदर्शन किया था. मैरी पहली ऐसी अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार हैं, जिन्हें भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था.

ये भी पढ़ें: Sania Murder Case: पाकिस्तान में तलाक के बाद टिकटॉक वीडियो देख भड़का पति, 700KM दूर जाकर कर डाली हत्या, जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget