एक्सप्लोरर

Mark Carney: कनाडा और ब्रिटेन के पूर्व गवर्नर, 2008 की क्राइसिस में देश को संभाला... कौन हैं मार्क कार्नी जो लेंगे ट्रूडो की जगह

Mark Carney: कनाडा के प्रधानमंत्री पद की रेस में मार्क कार्नी को जीत मिली है. वह जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे, जिन्होंने जनवरी में अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था.

Mark Carney: मार्क कार्नी को कनाडा की लिबरल पार्टी का नया नेता चुना गया है. वह जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे और कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री बनेंगे. बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर रहे मार्क कार्नी अब आम चुनावों में लिबरल पार्टी का नेतृत्व करेंगे. ट्रूडो ने जनवरी में अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया था. 

लिबरल पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में कार्नी को निर्णायक जीत मिली है. उन्हें कुल 85.9 फीसदी वोट मिले. कार्नी ने अपने कैंपेन में खुद को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधी के तौर पर पेश किया. ट्रंप की टैरिफ धमकी को लेकर कार्नी ने कहा कि हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका के खिलाफ टैरिफ तब तक लागू रहेगा जबतक अमेरिका हमारे साथ मुक्त व्यापार समझौता नहीं करता.  

कौन हैं मार्क कार्नी, जानिए

>कनाडा की राजनीति में तेजी से उभरे 59 वर्षीय मार्क कार्नी एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय बैंकर हैं. जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के ऐलान के बाद वह प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे थे.

>मार्क कार्नी का जन्म कनाडा के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के एक छोटे शहर में हुआ. उन्होंने हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की. उन दिनों कार्नी हॉकी खेला करते थे.

>2008 के वित्तीय संकट के दौरान मार्क कार्नी बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर थे और उन्होंने देश को बखूबी संभाला. इसके बाद वह बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर भी बने, जिसके बाद उनकी ख्याति दुनियाभर में हुई. इस पद पर रहने वाले वह पहले गैर-ब्रिटिश नागरिक बने. सार्वजनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने गोल्डमैन सैक्स में निवेश बैंकिंग के क्षेत्र में काम किया.

>मार्क कार्नी को जब इंग्लैंड की केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाया गया तो वहां सभी राजनीतिक दलों ने उनकी तारीफ की. जिसके बाद वह एक अर्थशास्त्री के रूप में प्रसिद्ध हुए.

>मार्क कार्नी ने 2020 में बैंक ऑफ इंग्लैंड से हटने के बाद संयुक्त राष्ट्र में भी काम किया. इतना अनुभव होने के बावजूद मार्क कार्नी ने कभी चुनाव नहीं लड़ा और न ही कनाडा की संसद में रहे.

>कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इंग्लैंड के किंग चार्ल्स तृतीय की प्रतिनिधि गवर्नर जनरल मैरी साइमन से मिलेंगे, जो उन्हें सरकार बनाने का न्योता देंगी.

यह भी पढ़ें- कनाडा से जस्टिन ट्रूडो की विदाई! पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी बनेंगे नए प्रधानमंत्री

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget