एक्सप्लोरर

कौन है लखबीर सिंह लांडा जिसकी एनआईए को है तलाश, एजेंसी ने सर पर रखा इतना इनाम

Khalistani Terrorist: NIA ने बुधवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के संचालक लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा की गिरफ्तारी के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की.

Khalistani Terrorist: भारत-कनाडा के विवाद के बीच भारत के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चार खालिस्तानी आंतकियों की जानकारी देने वाले को नगद इनाम देने की घोषणा की है. खालिस्तान समर्थकों पर लगातार कार्रवाई करते हुए NIA ने बुधवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के संचालक लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा की गिरफ्तारी के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की. इसके अलावा बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार अन्य सदस्यों की जानकारी देने वाले के लिए भी NIA ने इनाम देने की घोषणा की है, जिनमें हरविंदर सिंह संधू उर्फ '​​रिंदा', परमिंदर सिंह कैरा उर्फ ​​'पट्टू', सतनाम सिंह उर्फ ​​'सतबीर सिंह' उर्फ ​​'सत्ता' और यादविंदर सिंह उर्फ ​​'यद्दा' हैं. 

जांच एजेंसी ने 'लखबीर सिंह' और 'हरविंदर सिंह संधू'  की जानकारी मुहैया कराने वाले के लिए 10-10 लाख रूपये और परमिंदर सिंह कैरा, सतनाम सिंह और यादविंदर सिंह की जानकारी देने वाले के लिए 5-5 लाख रूपये के धनराशी की घोषणा की है. 

कौन है लखबीर सिंह लांडा?

लखबीर सिंह लांडा पंजाब के तरन तारन जिले का रहने वाला है. खुफिया जानकारियों के मुताबिक फिलहाल वो कनाडा के अल्बर्टा(एडमोंटन) में छिपा हुआ है. पाकिस्तान के आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा को लखबीर सिंह का करीबी बताया जाता है. लांडा 2017 में कनाडा भाग गया था. कनाडा जाकर उसने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन बीकेआई से हाथ मिला लिया था. लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ पहला मामला जुलाई 2011 में दर्ज किया गया था. उसपर हरिके पट्टन में हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, फिलहाल लखबीर सिंह के खिलाफ अमृतसर, तरन तारन, मोगा और फिरोजपुर जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

लखबीर सिंह ने अमृतसर में एक सब-इंस्पेक्टर की कार के नीचे आईईडी लगाया था. इसके अलावा मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया मुख्यालय पर भी आरपीजी हमला करने में भी लखबीर सिंह का हाथ बताया जाता है.

एनआईए ने 2022 में मामला दर्ज किया था जब यह पता चला था कि विदेशों में स्थित आतंकवादी संगठन और आतंकवादी तत्व टारगेट मर्डर और हिंसक अपराध को अंजाम देने के लिए देश के उत्तरी राज्यों में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों के नेताओं और सदस्यों के साथ मिलकर काम कर रहे थे.

एनआईए के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में बीकेआई की आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में लखबीर सिंह वॉन्टेड है, उसपर आरोप है भारत की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना और पंजाब राज्य में आतंक फैलाना है.

उन पर बीकेआई के लिए धन जुटाने के अलावा, पंजाब में आतंकवादी हार्डवेयर और नशीले पदार्थों की तस्करी के माध्यम से और व्यापारियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों से व्यापक जबरन वसूली के माध्यम से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है. 

ये भी पढ़ें:

पंजाब के गैंगस्टर सुक्खा दुनिके की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने दागी 15 गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget