एक्सप्लोरर

भारत में पढ़ा ये इंजीनियर कहलाया नेपाल का 'बिजली मैन', अब PM की रेस में आया नाम, जानें कौन हैं कुलमान घीसिंग

Nepal Interim PM: कुलमान घीसिंग नेपाल इलेक्ट्रॉनिक अथॉरिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर दो कार्यकाल पूरा किए हैं. उन्होंने भारत के जमशेदपुर से इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की.

नेपाल में हिंसा के बीच अब अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी जोरों से चल रही है. हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री कौन होंगे, लेकिन समय के साथ-साथ नए नामों को लेकर अटकलें तेज हो रही है. एक दिन पहले तक नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की इस रेस में सबसे आगे थीं, लेकिन अब कुलमान घीसिंग का अंतरिम पीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है.

कौन हैं कुलमान घीसिंग जिनका भारत से रहा है खास नाता?

कुलमान घीसिंग नेपाल इलेक्ट्रॉनिक अथॉरिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर दो कार्यकाल पूरा किए हैं. उन्होंने पहला टर्म 2016‑2020 में और फिर 2021‑2025 में खत्म किया. उनका जन्म 25 नवंबर 1970 को नेपाल के रामेछाप जिले में हुआ था. भारत के जमशेदपुर शहर से उन्होंने इंजीनियर की पढ़ाई की. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नेपाल के कई इलाकों में बिजली की समस्या को दूर किया और कई जगहों बिजली उपलब्ध भी कराई. इस वजह से उनकी पहचान नेपाल के 'बिजली मैन' के रूप में होने लगी.

केपी ओली ने कर दिया था बर्खास्त

इंजीनियर कुलमान को नेपाल में बिजली कटौती की समस्या को खत्म करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (NEA) को घाटे से निकालकर मुनाफा दिलाया. केपी शर्मा ओली की सरकार ने 24 मार्च, 2025 को उन्हें NEA के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से हटा दिया था. बताया जाता है कि उन्होंने कई उद्योगपतियों की बिजली बिल माफ करने से मना कर दिया इसलिए उन पर एक्शन लिया गया.

नेपाल ने भारत को बिजली निर्यात करना शुरू किया

कुलमान के सरकार विरोधी रुख ने उनको युवाओं के बीच पहचान दिलाई. पढ़ाई के अलावा भी उनका भारत से खास नाता रहा है. NEA के मैनेजिंग डायरेक्टर रहते हुए नेपाल ने 2023-24 में भारत को बिजली निर्यात करना शुरू किया. उन्होंने नेपाल के हाइड्रो पॉवर जनरेशन (पानी से बिजली बनाने) का कायाकल्प कर दिया. कुलमान की बर्खास्तगी के बाद पूरे देश में उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई.

ये भी पढ़ें : Watch: मॉल से लूटी शराब, कपड़ों पर भी हाथ साफ! हेलीकॉप्टर से लटककर भागे नेता, नेपाल हिंसा के वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget