एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में रियायतें देने पर WHO ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- लापरवाही हुई तो लौटेगा कोरोना

लॉकडाउन में छूट देने पर WHO ने कड़ी चेतावनी दी है. WHO का कहना है कि अगर लापरवाही बरती गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

नई दिल्ली: दुनिया भर में लॉकडाउन में छूट दिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि दुनिया में कोरोना का पहला चरण पार हो गया है. लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है कि दुनिया भर में सरकारें कोरोना को हल्के में ना लें. जरा सी लापरवाही से देशों को फिर से लॉकडाउन लगाने को मजबूर होना पड़ सकता है.

भारत बड़ी आबादी वाला देश है तो इसलिए ऐसी तस्वीरें बड़े पैमाने पर दिखीं लेकिन दूसरे देशों का हाल भी अलग नहीं है. अमेरिका में लॉकडाउन में छूट मिलते ही समुद्र किनारों पर लोग उमड़ पड़े. दुनिया के अलग-अलग देश में लॉकडाउन में अपनी-अपनी तरह से छूट दे रहे हैं. इसी के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने चेतावनी दी है कि अगर लॉकडाउन खोलने में लापरवाही हुई तो फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ सकता है.

WHO के डायरेक्टर टेडरोज गेब्रेयेसोस ने कहा, ''लॉकडाउन के लौटने का खतरा वास्तविक है. अगर देश सावधानी और चरणबद्ध तरीके से काम नहीं करेंगे तो बीमारी लौटने का डर है.'' WHO के निदेशक डॉ थेडरोड का ये बयान काफी मायने रखता है क्योंकि अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दुनिया भर में लॉकडाउन में छूट दी जा रही है. WHO ने सुझाया है कि देशों को किहेल्थ सिस्टम में निवेश करना होगा और सर्विलांस सिस्टम पर जोर देना होगा. इसके साथ ही टेस्ट और कॉन्टैक्ट्र ट्रेसिंग पर जोर देना होगा.

दुनिया भर में अब तक 38 लाख केस सामने आ चुके हैं जबकि अब तक इससे ढाई लाख से ज्यादा मौत हो चुकी है. अब भी रोजाना पांच हजार से ज्यादा मौत हो रही हैं. ऐसे में डर ये है कि लॉकडाउन हटने के बाद ये आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है. वहीं दुनिया के सामने वुहान का मॉडल भी है जहां से कोरोना फैलना शुरू हुआ लेकिन अब लंबे लॉकडाउन के बाद जिंदगी पटरी पर आनी शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु में आज से महंगी मिलेगी शराब, विशेष टाइम-टेबल के अनुसार होगी बिक्री

'मलंग' टीम के साथ वीडियो कॉल पर मस्ती करती दिखीं दिशा पाटनी, खुद शेयर की ये मजेदार तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा, ये कितना खतरनाक और क्यों हो रहा विरोध?
EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा, ये कितना खतरनाक और क्यों हो रहा विरोध?
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget