एक्सप्लोरर

WhatsApp का नया फीचर, जानें कैसे इंटरनेट बैन होने पर भी यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल

Whatsapp Features: व्हाट्सएप किसी देश में बैन है तो प्रॉक्सी एक्सेस का उपयोग कर सेवा तक पहुंचने में मदद मिलेगी. प्रॉक्सी सर्वर (Proxy Server) से कनेक्ट होने के बाद यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी

Whatsapp New Features: इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) बेहद ही खास फीचर लेकर आया है. WhatsApp ने प्रॉक्सी सर्वर सपोर्ट की घोषणा की है. इस खास फीचर की वजह से अब दुनियाभार में व्हाट्सएप यूजर्स इंटरनेट बैन या ब्लॉक होने की स्थिति में भी WhatsApp का इस्तेमाल करने में सक्षम हो सकेंगे. व्हाट्सएप किसी भी उपयोगकर्ता को प्रॉक्सी सर्वर (Proxy Server) का उपयोग कर सेवा से जुड़ने देगा. कंपनी ने एक नए ब्लॉग पोस्ट में इस बारे में घोषणा की है.

WhatsApp की ओर से उठाया गया ये कदम मुख्य तौर से उन लोगों की मदद करने के उद्देश्य से है, जो उन देशों में हैं जहां व्हाट्सएप पर प्रतिबंध है या फिर इंटरनेट (Internet) बंद है. 

व्हाट्सएप का नया फीचर

व्हाट्सएप के सीईओ विल कैथकार्ट ने ट्वीट्स की एक सीरीज में पोस्ट किया, "हम में से कई लोगों ने व्हाट्सएप पर अपने प्रियजनों को संदेश भेजकर जश्न मनाया, ईरान और अन्य जगहों पर लाखों लोग हैं जिन्हें स्वतंत्र रूप से और निजी तौर पर संवाद करने के अधिकार से वंचित रखा जाता है इसलिए आज हम किसी के लिए भी प्रॉक्सी का उपयोग करके व्हाट्सएप से जुड़ना आसान बना रहे हैं.” 

कैसे काम करता है प्रॉक्सी सर्वर?

व्हाट्सएप के सीईओ विल कैथकार्ट ने सरल शब्दों में बताया कि एक प्रॉक्सी सर्वर यूजर्स और इंटरनेट के बीच गेटवे एक्सेस प्रदान करता है. इसका अपना IP पता होता है और किसी विशेष सेवा तक पहुंचने के लिए किसी के कंप्यूटर या मोबाइल से ट्रैफ़िक उस सर्वर के माध्यम से रूट किया जाएगा. प्रॉक्सी सर्वर अक्सर किसी नेटवर्क पर वेबसाइटों के ब्लॉक को बायपास करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.

यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी

व्हाट्सएप के सीईओ विल कैथकार्ट ने कहा कि नई सुविधा यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी संगठनों की ओर से स्थापित सर्वर के माध्यम से व्हाट्सएप से जुड़ सके. अगर व्हाट्सएप किसी देश में बैन है तो प्रॉक्सी एक्सेस का उपयोग करने से लोगों को सेवा तक पहुंचने में मदद मिलेगी. एक अलग ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कहा कि व्यक्तिगत संदेश अभी भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे, ये भले ही प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से ही साझा क्यों न किए गए हों. 

ये विकल्प अब व्हाट्सएप (Whatsapp) के नए वर्जन को चलाने वाले सभी लोगों के लिए सेटिंग मेनू में उपलब्ध है. कोई यूजर्स एक सर्वर का उपयोग करके एक प्रॉक्सी सेट कर सकते हैं. व्हाट्सएप यह भी सिफारिश कर रहा है कि इन प्रॉक्सी सर्वर पतों को निजी तौर पर उन उपयोगकर्ताओं के साथ साझा किया जाना चाहिए जो सीधे जुड़ने में असमर्थ हैं. व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट के साथ-साथ जीथब पर एक प्रॉक्सी सर्वर कैसे स्थापित किया जाए, इस पर विस्तार से गाइड भी किया है.

ये भी पढ़ें:

धुंधली या फटी फोटो नहीं... वॉट्सऐप पर ऐसे भेजें High Quality पिक्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल
दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget