एक्सप्लोरर

पुतिन से मुलाकात पर ट्रंप बोले, 'अमेरिकी चुनाव में रूसी हैकिंग और दुष्प्रचार को खारिज करता हूं'

पुतिन के साथ अकेले बैठक करने के ट्रंप के फैसले से अमेरिका में बहुत सारे लोग बेचैन थे क्योंकि उन्हें चिंता थी कि ट्रंप पुतिन के साथ कोई बुरा सौदा ना कर लें.

हेलसिंकी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ एक शिखर वार्ता के बाद अमेरिका-रूस संबंधों में सुधार होने की घोषणा की. ट्रंप ने वार्ता को खुली, सीधी और बहुत सकारात्मक बताया. इस दौरान पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को तोहफे में एक फुटबॉल भी दी. पुतिन के साथ वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा कि हमारे संबंध अब से पहले कभी इतने खराब नहीं रहे थे, लेकिन यह करीब चार घंटे पहले बदल गया. मेरा सचमुच में यह मानना है.

रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच एक त्रासदी- ट्रंप ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच को अमेरिका के लिए एक त्रासदी बताया. ट्रंप ने कहा, ‘‘ हमने शानदार प्रचार किया और यही कारण है कि मैं राष्ट्रपति हूं. एक बार फिर इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा हूं कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन पर जीत में रूसी हैकिंग और दुष्प्रचार ने मदद पहुंचाई थी. ’’

सीरिया, यूक्रेन और चीन से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन ने अपनी पहली शिखर वार्ता में विश्व के दो सबसे बड़े परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों के बीच संबंधों में एक नयी शुरूआत की प्रतिबद्धता जतायी, जिसमें हाल के समय में तनाव आ गया था. दोनों नेताओं ने हेलसिंकी में बैठक से बाहर निकलने के बाद वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग की इच्छा जतायी. ट्रंप और पुतिन ने इस बैठक में सीरिया, यूक्रेन और चीन से जुड़े मुद्दों के साथ ही व्यापार प्रशुल्क और अपने परमाणु हथियारों के जखीरे पर भी चर्चा की.

ट्रंप संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पुतिन के बगल में खड़े थे. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने चुनाव में हस्तक्षेप के बारे में काफी समय बातचीत की. ट्रंप ने हालांकि इस बारे में बातचीत को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी या हस्तक्षेप की कोई स्पष्ट रूप से निंदा नहीं की. ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि पुतिन ने चुनाव में रूस द्वारा किसी भी तरह के हस्तक्षेप की बात मजबूती से खारिज की और कहा कि विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर की जांच अमेरिका के लिए घातक रही है. वहीं पुतिन ने कहा, ‘‘रूस ने कभी भी अमेरिका के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप नहीं किया है और उसकी आगे भी ऐसी कोई योजना नहीं है’’

हमारे संबंध इतने खराब कभी नहीं रहें हैं जैसे इस समय हैं- ट्रंप

रूस पर अमेरिकी राजनीति में हस्तक्षेप के आरोपों के बावजूद पुतिन के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाने के इच्छुक ट्रंप ने शिखर वार्ता से पहले दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों के लिए अपने पूर्ववर्तियों की मूर्खता को जिम्मेदार ठहराया था. ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारे संबंध इतने खराब कभी नहीं रहें हैं जैसे इस समय हैं. यद्यपि इसमें कुछ घंटे पहले परिवर्तन आया. मेरा वास्तव में यह मानना है.’’  उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन ‘‘केवल एक शुरूआत है.’’

पुतिन के साथ अकेले बैठक करने के ट्रंप के फैसले से अमेरिका में बहुत सारे लोग बेचैन थे क्योंकि उन्हें चिंता थी कि ट्रंप पुतिन के साथ कोई बुरा सौदा ना कर लें. अमेरिकी आलोचक चाहते थे कि 2016 के अमेरिकी चुनावों में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच में 12 रूसी सैन्य एजेंटों को मुलर द्वारा अभ्यारोपित किए जाने के बाद ट्रंप हेलसिंकी शिखर वार्ता रद्द कर दें. लेकिन ट्रंप टस से मस नहीं हुए और बैठक हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget