एक्सप्लोरर

जॉर्ज फ्लॉयड मामला: ANTIFA क्या है, जिसे आतंकी संगठन घोषित किए जाने की बात कर रहे हैं राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद बवाल कम नहीं हो रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके पीछे अंतीफा संगठन के हाथ होने की बात कही है.

नई दिल्ली: अमेरिका में उपद्रव की तस्वीरें हैरान करने वाली हैं. करीब-करीब हफ्ता हो गया लेकिन बवाल कम होने की बजाए बढ़ रहा है. राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कह रहे हैं कि ये अचानक नहीं है, इसके पीछे अंतीफा (ANTIFA) नाम का संगठन है. ये ऐसा संगठन है जिसका कोई चेहरा नहीं है. ये वामपंथी संगठन छिप कर काम करता है. लूटपाट और तोड़फोड़ इसकी पहचान है. राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका में इस संगठन को बैन किया जाएगा.

दुनिया के नंबर एक देश की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में अब दुकानें खुल रही हैं लेकिन उनमें खौफ में हैं. बड़े-बड़े शोरूम की चकाचौंध पर पत्थरों के निशान सवाल खड़े कर रहे हैं. 27 मई को मिनियापोलिस में एक अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या कर दी गई थी, पुलिस के घुटने के नीचे दबे फ्लॉयड का वीडियो वायरल हो गया और जिसके बाद मिनियापोलिस में जमकर उत्पात हुआ. लूटपाट हुई, आगजनी हुई और फिर विरोध पूरे अमेरिका में फैल गया.

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्ववीट कर विरोध के पीछे आतंकी संगठन का हाथ होने का दावा किया. उन्होंने ट्वीट किया, ''अमेरिका में अंतीफा को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाएगा.'' मिनियापोलिस से शुरू हुआ बवाल व्हाइट हाउस तक जा पहुंचा जहां कल बड़े पैमाने पर प्रदर्शनाकारी जुटे और जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का विरोध किया.

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर समेत 15 राज्यों में रिजर्व सेना नेशनल गार्ड्स को बुला लिया गया। इसी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया, ''नेशनल गार्ड्स को बधाई. उन्होंने मिनियापोलिस पहुंच कर तुरंत हालात पर काबू किया. अंतीफा के अराजकतावादियों को तुरंत बंद किया गया. ये काम मेयर को पहली रात को ही करना चाहिए था कोई उपद्रव नहीं होता.'' राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि मिनियापोलिस में हुई हिंसा सुनियोजित थी जिसे करने के लिए 80 फीसदी लोग दूसरे राज्यों से पहुंचे .

अंतीफा संगठन क्या है?

अंतीफा एंटी फासिस्ट शब्द का छोटा रूप है ये संगठन एक वामपंथी संगठन है लेकिन ये सीधे-सीधे मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी से नहीं जुड़ा है अंतीफा का कोई नेता या हेडक्वार्टर नहीं है हर राज्य में इसकी शाखाएं हैं जो बैठकें करती रहती हैं सरकार विरोधी और पूंजीवाद का विरोधी है संगठन एक धड़ा आतंकी तरीकों को अपनाने की सोच भी रखता है प्रदर्शन के दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचाता रहा है

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में प्रदर्शनकारी पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए और गाड़ी को तहसनहस कर दिया. अमेरिकी झंडे को जला दिया गया मौजूद लोगों में सिर्फ अश्वेत ही शामिल नहीं थे, कई श्वेत भी थे. मिनियापोलिस की तरह लॉस एंजेलिस में भी शोरूम और स्टोर्स में लूटपाट की गई. हर जगह से एक जैसी तस्वीरों के बाद ट्रंप सरकार जगह-जगह हुए नुकसान, लूटपाट और आगजनी को अंतीफा के साथ जोड़कर देख रही है और प्रदर्शन को सख्ती से निपटने की तैयारी में जुटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget