एक्सप्लोरर

Volker Turk: कौन हैं वोल्कर टर्क जिन्हें बनाया गया है संयुक्त राष्ट्र का नया मानवाधिकार प्रमुख, दुनियाभर में इस काम का लंबा अनुभव

UN Human Rights Chief: लंबे समय से दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाते आ रहे ऑस्ट्रिया के वोल्कर टर्क को संयुक्त राष्ट्र का नया मानवाधिकार प्रमुख नियुक्त किया गया है.

UN High Commissioner for Human Rights: ऑस्ट्रिया (Austria) के वोल्कर टर्क (Volker Turk) को संयुक्त राष्ट्र का आगला मानवाधिकार प्रमुख (UN High Commissioner for Human Rights) नियुक्त किया गया है. संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres ) ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर महासभा (UN  General Assembly) ने मंजूरी दे दी. टर्क ने इस पद पर आसीन रहीं मिशेल बाचेलेट (Michelle Bachelet) का स्थान ग्रहण किया है. 

मिशेल वाचेलेट ने हाल में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख का पद छोड़ने से पहले चीन में अल्पसंख्यकों और उइगर मुसलमानों पर किए जाने वाले अत्याचारों के खुलासे का दावा करने वाली एक रिपोर्ट जारी की थी. हालांकि, चीन उसका कड़ा विरोध कर रहा है. टर्क दुनियाभर में मानवाधिकारों से वंचित दबे कुचले लोगों और शरणार्थियों की आवाज उठाते आए हैं. 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख बनने के बाद टर्क ने यह कहा

टर्क ने एक ट्वीट में कहा, ''मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र का उच्चायुक्त नियुक्त होने पर गहरा सम्मान मिला है. मैं जिम्मेदारी की गहरी भावना महसूस करता हूं और हर जगह, हर किसी के लिए मानवाधिकारों की वैश्विक घोषणा के वादों को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा.'' उन्होंने कहा कि हमारा साझा एजेंडा विश्वास, एकजुटता और मानवाधिकारों की नींव पर दुनिया की परस्पर जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए एक दृष्टिकोण निर्धारित करता है. 

2019 से 2021 तक, टर्क ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के एक्जिक्यूटिव ऑफिस में रणनीतिक समन्वय के लिए सहायक महासचिव के रूप में काम किया है. इससे पहले टर्क जिनेवा और यूएनएचसीआर एजेंसी में सुरक्षा के लिए सहायक उच्चायुक्त के तौर पर काम कर चुके हैं जहां उन्होंने शरणार्थियों को लेकर ऐतिहासिक वैश्विक समझौते के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

टर्क का करियर

टर्क अपने करियर के दौरान, कई प्रमुख पदों पर सेवाएं देते आए हैं. यूएनएचसीआर एजेंसी के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त समेत उन्होंने 2009 से 2015 तक अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के निदेशक के रूप में काम किया. 2008 से 2009 तक उन्होंने संगठनात्मक विकास और प्रबंधन के निदेशक के रूप में काम किया. 2000 से 2004 तक वह सुरक्षा नीति और कानूनी सलाह प्रमुख रूप में काम कर चुके हैं. यूएनएचसीआर के लिए उन्होंने मलेशिया में काम किया. इसके अलावा उन्होंने कोसोवो, बोस्निया एंड हर्जेगोविना में मिशन के सहायक प्रमुख के रूप में काम किया. कांगों और कुवैत के लिए भी उन्होंने सेवाएं दीं. 

वोल्कर टर्क ने वियना विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय कानून में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है और ऑस्ट्रिया के लिंज विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ लॉ की पढ़ाई की है. शरणार्थी कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून को लेकर टर्क के विचार व्यापक रूप से प्रकाशित किए जाते रहे हैं. वह कई भाषाओं पारंगत हैं. स्पेनिश के कामकाजी ज्ञान के साथ उनकी अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन भाषाओं पर अच्छी पकड़ है.

ये भी पढ़ें

Pramila Jayapal: अमेरिका में भारतीयों पर नहीं थम रहे नस्लीय हमले, अब भारतवंशी सांसद को फोन पर मिली धमकी

North Korea News: उत्तर कोरिया में परमाणु हमले की ऑटोमैटिक इजाजत देने वाला कानून पास, ऐसे हालात में आएगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल: ईरान का दावा; पांच प्रांतों में बरसे बम
अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल: ईरान का दावा; पांच प्रांतों में बरसे बम
US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Explained: अमेरिका और ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमलों में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
US-ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमले में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget