एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: युद्ध के बीच यूक्रेन के खेरसॉन पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, जानें क्या दिया निर्देश

Russia Ukraine War: रूस ने पिछले साल सितंबर में दोनेत्स्क और जापोरिज़्ज़िया क्षेत्रों के साथ खेरसॉन और लुहांस्क क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद दुनिया भर ने रूस की आलोचना की थी.

Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के मुख्यालय का दौरा किया. मार्च के बाद से रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में उनकी यह दूसरी यात्रा है. क्रेमलिन द्वारा जारी और रूसी राज्य टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो में पुतिन को दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में रूसी सेना के कमांड पोस्ट पर जाते हुए दिखाया गया है. क्रेमलिन की तरफ से जारी वीडियो में पुतिन शीर्ष सैन्य अधिकारियों से रिपोर्ट लेते हुए नजर आ रहे हैं. 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र का जायजा लेने के बाद हेलीकॉप्टर से लुहांस्क क्षेत्र में रूसी नेशनल गार्ड के मुख्यालय गए. इस क्षेत्र में पहुंचने के बाद पुतिन को यहां निरीक्षण करते हुए देखा गया. उन्होंने यहां सैनिकों से मुलाकात की. पुतिन के अनुसार, उनके इस दौरे का मकसद खेरसॉन और जापोरिज़्ज़िया की स्थिति की रिपोर्ट प्राप्त करना था. खेरसॉन और लुहांस्क दोनों जगहों पर, पुतिन ने रविवार को मनाए जाने वाले ईस्टर पर सेना को बधाई दी और उन्हें प्रतीक भेंट किए. 

रूस कर चुका है कई हिस्सों पर कब्जा 

गौरतलब है कि रूस ने पिछले साल सितंबर में दोनेत्स्क और जापोरिज़्ज़िया क्षेत्रों के साथ खेरसॉन और लुहांस्क क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद दुनिया भर में रूस की आलोचना की थी. इससे पहले पुतिन ने 19 मार्च को कब्जे वाले मारियुपोल का दौरा किया था. यह पुतिन का पहला दौरा था. मारियुपोल भी वही क्षेत्र है जहां पुतिन की सेना ने मई 2022 से कब्जा किया था. 

मालूम हो कि रूस ने पिछले साल 24 फरवरी से यूक्रेन पर हमला किया था, जो एक साल से अधिक होने के बावजूद अब भी जारी है. इस युद्ध में रूस भले ही यूक्रेन के कई क्षेत्रों पर कब्ज़ा का दावा करता है लेकिन यूक्रेन पीछे हटने को तैयार नहीं है. यूक्रेन के राष्ट्रपति पहले ही कह चुके हैं कि यूक्रेन अपने सभी कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस करने में सक्षम होगा. वो कह चुके हैं कि हम रूस को हरा देंगे. यदि आपके पास एक मजबूत आंतरिक भावना है, तो आप निश्चित रूप से जीतेंगे.

ये भी पढ़ें: China Hospital Fire: चीन में दर्दनाक हादसा, अस्पताल में लगी आग में झुलसने से 21 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
'होर्मुज परमाणु हथियार से कम नहीं', पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने स्ट्रेट को बताया ईरान की सबसे बड़ी ताकत
'होर्मुज परमाणु हथियार से कम नहीं', पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने स्ट्रेट को बताया ईरान की सबसे बड़ी ताकत
पाकिस्तान में शहबाज सरकार की बढ़ी टेंशन, विदेश मंत्री इशाक डार के इस्तीफे की मांग, गैंगरेप में रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर बवाल
शहबाज सरकार की बढ़ी टेंशन, इशाक डार के इस्तीफे की मांग, गैंगरेप में रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर बवाल

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget