एक्सप्लोरर

Ukraine War: क्या जिनपिंग जल्द करेंगे Russia का दौरा? बाइडेन के यूक्रेन दौरे के जवाब में चीनी राष्‍ट्रपति को बुलाने की तैयारी में पुतिन

Xi Jinping News: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के अप्रैल या मार्च की शुरुआत में रूस का दौरा करने की उम्मीद जताई जा रही है. रूस-यूक्रेन युद्ध के 24 फरवरी को एक साल पूरे हो रहे हैं.

Vladimir Putin On Xi Jinping: यूक्रेन में जारी खूनी जंग के बीच चीन के राष्ट्रपति जल्द ही रूस का दौरा कर सकते हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बुधवार (22 फरवरी) को संकेत दिया कि चीनी नेता शी जिनपिंग (Xi Jinping) आने वाले महीनों में मास्को का दौरा करेंगे. क्रेमलिन में चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी का स्वागत करते हुए पुतिन ने कहा कि जिनपिंग की यात्रा का इंतजार है. दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है.

रूस ने यूक्रेन पर पिछले साल 24 फरवरी को हमला शुरू किया था, जिसके बाद से अबतक दोनों देशों के बीच जंग जारी है. 

शी जिनपिंग के रूस दौरे के संकेत

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि सब कुछ प्रगति पर है. हम नए मोर्चे पर पहुंच रहे हैं. पुतिन ने ये घोषणा तब की है, जब यूक्रेन में युद्ध को 24 फरवरी को एक साल होने वाला है. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शी जिनपिंग की योजनाओं से परिचित लोगों को कोट करते हुए कहा कि पुतिन के साथ उनकी बैठक शांति वार्ता का हिस्सा होगी, क्योंकि बीजिंग यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी राष्ट्रपति की यात्राओं की व्यवस्था प्रारंभिक चरण में है.

जिनपिंग कब करेंगे रूस का दौरा?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अप्रैल या मार्च की शुरुआत में रूस का दौरा करने की उम्मीद है, जब देश जर्मनी पर द्वितीय विश्व युद्ध की जीत का जश्न मना रहा होगा. शी जिनपिंग की संभावित रूस यात्रा की खबर अमेरिका के लिए चिंताजनक है. अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार (22 फरवरी) को कहा कि वह चीन और रूस के बीच अधिक तालमेल को लेकर चिंतित हैं.

चीन-रूस में तालमेल से US की चिंता बढ़ी?

इससे पहले वाशिंगटन ने कहा था कि चीन यूक्रेन में रूस के युद्ध के लिए हथियार उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है. यह संघर्ष को एक तरफ रूस और चीन के बीच और दूसरी तरफ यूक्रेन और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन के बीच टकराव में बदल देगा. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर चीन खुलकर रूस को सपोर्ट करता है तो तीसरा विश्वयुद्ध हो सकता है.

चीन के राजनयिक रूस पहुंचे

चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी मंगलवार को मास्को पहुंचे थे. चीन के विदेश मंत्रालय ने इसे चीन-रूस संबंधों और साझा हित के अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हॉट-स्पॉट मुद्दों पर चर्चा करने के अवसर के रूप में बताया था. उन्होंने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पत्रुशेव सहित कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी. साथ ही बुधवार को व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें:

Joe Biden: जो बाइडेन बोले- पुतिन ने कर दी बड़ी गलती, जानें रूस के किस फैसले पर बौखलाया अमेरिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget