एक्सप्लोरर

तीन दिनों के लिए रूस-यूक्रेन जंग पर लगा ब्रेक, पुतिन ने ईस्टर पर किया युद्धविराम का ऐलान

Russia Ukraine War: पिछले तीन साल में पहली बार रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर का एलान हुआ है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के अवसर पर युद्ध विराम की घोषणा की है. 

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार (19 अप्रैल, 2025) को एक बड़ा ऐलान किया. बीते तीन साल में पहली बार रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर का ऐलान हुआ है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के मौके पर युद्ध विराम की घोषणा की. 

 क्रेमलिन में एक बैठक के दौरान पुतिन (सुप्रीम कमांडर-इन-चीफ) ने रूस के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव द्वारा संपर्क रेखा पर स्थिति के बारे में एक रिपोर्ट सुनी और घोषणा करते हुए कहा कि रूसी पक्ष (19 अप्रैल) 06:00 बजे (मॉस्को समय) से 21 अप्रैल, 00:00 बजे एमएसके तक सभी सैन्य कार्रवाई रोक रहा है.

'मानवीय आधार पर सीज फायर का ऐलान'

व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर को देखते हुए मानवीय आधार पर सीज फायर का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हम ये आशा करते हैं कि यूक्रेन की तरफ से भी ऐसा ही किया जाएगा. साथ ही कहा कि हमने सैनिकों को किसी भी संभावित खतरे को लेकर आगाह किया है, अगर दुश्मन की तरफ से युद्ध विराम के नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो हमारे सैनिक मुंहतोड़ जवाब देंगे.

मैं जेलेंस्की का प्रशंसक नहीं हूं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जेलेंस्की को लेकर नरमी दिखाते हुए कहा था कि वो रूसी हमले के लिए उनको जिम्मेदार नहीं मानते, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने को लेकर ट्रंप ने सभी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया. व्हाइट हाउस में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता करते हुए ट्रंप ने कहा था कि मैं युद्ध के लिए उनको (जेलेंस्की) को जिम्मेदार नहीं मान रहा हूं, लेकिन मैं ये भी नहीं कहूंगा कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. मैं उनका प्रशंसक नहीं हूं. इससे पहले ट्रंप ने युद्ध के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था और जेलेंस्की को लाखों मौतों का जिम्मेदार बताया था.

ट्रंप की तरफ से रूस के साथ शांति प्रस्ताव को लेकर बीते दिनों जेलेंस्की ने कहा था कि जल्दबाजी में किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले डोनाल्ड ट्रंप को एक बार यूक्रेन आना चाहिए और यहां के चर्च, अस्पताल, युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों से मिलना चाहिए. उन्हें जमीनी हकीकत से वाकिफ होना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

PM मोदी का वो प्लान, जिसने दिया चीन को बड़ा झटका; जानें कैसे श्रीलंका में बढ़ेगा भारत का दबदबा

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget